समाजवादी पार्टी ने बरेली से प्रवीण सिंह को प्रत्याशी बनाया आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने आज आठ प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की हैं समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके पूर्व सांसद प्रवीण सिंह को बरेली से अपना प्रत्याशी बनाया है वहीं समाजवादी पार्टी ने आंवला लोकसभा सीट पर जलालाबाद से बसपा से विधायक रह चुके नीरज मौर्य को मैदान में उतारा है प्रवीण सिंह ऐरन का एक लंबा राजनीतिक कार्यकाल रहा है वह दो बार विधायक रह चुके हैं कांग्रेस पार्टी से 2009 में चुनाव लड़कर सांसद रहे वही 2019 के चुनाव में भाजपा से सांसद संतोष गंगवार से इनको हार का सामना करना पड़ा था वहीं अब भारतीय जनता पार्टी को टक्कर देने के लिए समाजवादी पार्टी ने इस बार बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन को मैदान में उतारा है





