किच्छा। विगत दिनों सरकारी पेड़ों को काटने के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार दिन के अंदर कार्रवाई करते हुए पेड़ों को काटने वाले चार लकड़ी चोरों को मय लकड़ी के गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से कदम के पेड़ के 22 गिल्टे बरामद किये गये है।
बता दें राजस्व उप निरीक्षक दीपक सिंह ने 12 फरवरी को अज्ञात चोरों के संबंध में सरकारी वृक्षों को काटकर ले जाने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी जिस पर कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में चोरों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी की गई। सूचना पर अभियुक्त खष्टी बल्लभ पुत्र टीका दत्त भट्ट निवासी बेनी मजार गडरिया बाग किच्छा ,अभिषेक सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी वेणी बाजार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ में स्वीकार कि सम्बंधित वृक्षों का कटान उनके द्वारा चोरी से किया गया है। इस काम में संजय पुत्र राम प्रसाद निवासी चीनी मिल दीदार फॉर्म, मनमोहन उर्फ मनु पुत्र चमन लाल निवासी चीनी मिल के साथ मिलकर लकड़ी चोरी करने की योजना बनायी। ग्राम रजपुरा में पन्थपुरा जंगल में से 7 कदम के पेड काटकर पिकप वाहन में भरकर बिलासपुर मोहम्मद करीम की टाल में बेच दिये थे। जिसके उन्हें 15 हजार रुपये मिले जो आपस में बाँट लिये थे। खष्टी बल्लभ व अभिषेक की निशानदेही पर बिलासपुर में हिन्दुस्तान धर्मकांटा वाले टाल पर से मो. करीम पुत्र सकील खान निवासी बीसारतनगर वार्ड नं0 9 थाना बिलासपुर के कब्जे से कदम के पेड़ के 22 गिल्टे बरामद किये गये। तत्पश्चात्: मुखबिर की सूचना पर चीनी मिल किच्छा से वांछित संजय पुत्र राम प्रसाद निवासी चीनी मिल दीदार का फार्म को मय घटना में प्रयुक्त पिकप वाहन तथा एक आरा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुन्दर शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद फर्त्याल, उपनिरीक्षक विजय कुमार आदि शामिल थे।




