सितारगंज। सिसौना स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों को अब कंप्यूटर की भी शिक्षा मुहैया हो सकेगी। दिल्ली की एक सामाजिक संस्था “एनीथिंग बिल डू” ने विद्यालय को चार कंप्यूटर सेट उपलब्ध कराएं।
ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में पारंगत किए जाने के उद्देश्य से, दिल्ली की एक सामाजिक संस्था “एनीथिंग विल डू” ने विद्यालय को चार सेट कंप्यूटर उपलब्ध कराएं। जिससे अब स्कूल के बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा आसानी से मुहैया हो सकेगी। संस्था की ओर से विद्यालय में पहुंचे टेक्नीशियन रवि एवं मयंक ने कहा कि, उनकी संस्था उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ राजस्थान, दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों में भी समाज में इस प्रकार का कार्य कर रही हैं। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के उपाध्यक्ष मुकेश सनवाल ने संस्था का आभार जताते हुए कहा कि, वर्तमान शिक्षा के परिदृश्य में कंप्यूटर की शिक्षा आवश्यक है। ऐसे में संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कंप्यूटर वितरण कर एक सराहनीय कार्य कर रही हैं। इस मौके पर पूर्व तहसीलदार बहोरन सिंह, प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र फुलारा, रमेश पालीवाल, कांति बल्लभ, ऋषि राज सिंह, हरबंस राणा, दीपक कुमार, चंदन राणा, विमला, आशु जोशी समेत तमाम अध्यापक व गणमान्य लोग मौजूद थे।




