सर्किल रेट बढ़ाए जाने पर अधिवक्ता व दस्तावेज लेखकों ने दिया धरना

Spread the love
किच्छा। सर्किल रेट बढ़ाए जाने का विरोध करते हुए अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों ने शासन के खिलाफ धरना देकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षु आईएएस तहसीलदार अनामिका सिंह को ज्ञापन देकर सर्किट रेटों पर दोबारा से विचार करने की मांग की।
शुक्रवार को रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में धरना देते हुए अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों ने आरोप लगाया कि नए सर्किट रेट में बेतहाशा वृद्धि होने से आम जनता पर अधिक बोझ पड़ रहा है। कुछ गांव में सर्किल रेट 225 प्रतिशत के हिसाब से 66 लाख रुपये प्रति हेक्टेअर से बढ़ा कर 1 करोड़ पचास लाख रुपये प्रति हेक्टेअर कर दिया गया है। जोकि पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने धरना प्रदर्शन के साथ नारेबाजी करते हुए चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सर्किल रेटो पर दोबारा विचार नहीं किया गया तब वह विरोध प्रदर्शन के साथ कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशिक्षु आईएएस तहसीलदार अनामिका सिंह को ज्ञापन देकर सर्किट रेटों पर दोबारा से विचार करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालो में जीवन जोशी, शोभित शर्मा, आरएस कुशवाह, शकील अहमद, प्रगट सिंह, रुखसाना मलिक, नमित जोशी, अरविंद शर्मा आदि थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी