सात साल की बच्ची से मुंह बोले मामा ने किया दुष्कर्म खून से सने कपड़ों में घर पहुंची मासूम मां के सामने बिलख पड़ी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया

Spread the love

जसपुर। एक सात साल की बच्ची अपने मुंहबोले मामा की हैवानियत का शिकार हो गई। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी पास के गांव में हुई है। उसकी बहन के घर के सामने आरोपी मनीष का घर है। इस नाते जान-पहचान के कारण मनीष उनके घर भी आता रहता है। उसके बच्चे उसे मामा कहकर बुलाते हैं। आरोप है कि मनीष 23 अप्रैल को उसके गांव आया था। इस दिन शाम को उसकी सात साल की पुत्री को खाने की चीज देने के बहाने नहर के रास्ते घर के पीछे बाग की तरफ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के कपड़े खून से लथपथ देख उसकी पत्नी ने उसे फोन पर जानकारी दी। वह घर पहुंचा तब बेटी से उसे आरोपी द्वारा उसके साथ की गई वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 एबी /363 आईपीसी व 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में कार्रवाई करते हुए पॉक्सो आरोपी मनीष कुमार को उसी के घर के रास्ते से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी