कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि कोतवाल धीरेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम लगातार अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु अभियान चलाये हुए है। इसी क्रम में पुलिस टीम बंडिया चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाए हुए थी कि इसी दौरान एक बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिये जो पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस टीम ने कड़ी घेराबंदी कर बाइक सवार युवकों को घेर लिया परन्तु कारवाई के दौरान एक युवक मौके से भागने में सफल हो गया। पुलिस पूछताछ में हिरासत में लिए गए युवक ने अपना नाम नानक राम पुत्र टीका राम उम्र 23 वर्ष की तलाशी लिए जाने पर उसके कब्जे से 430 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई तथा उनके साथी ने अपना नाम अभिषेक कोली पुत्र श्री महावीर कोली उम्र 18 वर्ष की पुलिस द्वारा तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 260 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। दोनों तस्करों के पास से कुल 690 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में तस्करों ने अपना पता वार्ड न0 06 बंडिया भट्टा कोतवाली किच्छा जनपद ऊधम सिंह नगर बताया। गिरफ्तार तस्करों ने मौके से फरार हुए अपने तस्कर साथी का नाम वरुण पुत्र मोहन लाल निवासी बंडिया भट्टा कोतवाली किच्छा उधम सिंह नगर बताया। पुलिस ने तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा है। जबकि फरार हुए तस्कर की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। तस्करों से बरामद बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को सीज कर दिया है।पुलिस टीम में कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ,एस एस आई विनोद सिंह फर्त्याल,एस आई विजय कुमार ,एस आई मनोज कुमार सिंह, देवराज सिंह कांनि बृजमोहन सिंह आदि थे।




