बरेली पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने बरेली की जनता को 3405 करोड़ रुपए की 170 विकास योजनाओं की सौगात दी है। इस दौरान उन्होंने 705 करोड़ की 113 परियोजनाओं की सौगात दी और 2700 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया सीएम योगी आदित्यनाथ ने विकास भवन बरेली में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि शाहजहांपुर और बरेली दोनों जनपदों का भ्रमण करने का आज मुझे अफसर मिला खास तौर पर बरेली में यहां से जुड़े हुए हजारों करोड रुपए की परियोजनाओं लोकार्पण और शिलान्यास का अवसर मिला बरेली की बरसों से लंबित श्रीनाथ कॉरिडोर परियोजनाओं का अवलोकन करने और उनमें से कुछ परियोजनाओं को स्वीकृत करने का अवसर प्राप्त हुआ है सीएम योगी ने कहा अभी हम लोगों ने पूरी कमिश्नरी के समीक्षा के माध्यम से चल रही विकास की परियोजनाओं और जो प्रस्तावित योजनाएं हैं उन पर भी विस्तार से जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ में कमिश्नरी में क्या कुछ चल रहा है इसके बारे में इस पर विस्तार से चर्चा की गई खास तौर पर इस कमिश्नरी में दो म्युनिसिपल कॉरपोरेशन है बरेली और शाहजहांपुर सेफ सिटी के रूप में इन्हें डेवलप करना इसके अलावा नगर पालिका परिषद भी है इसमें बदायूं पीलीभीत सेव सिटी के रूप में कैसे इन्हें डेवलप कर सकते हैं इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई सीएम ने कहा यह केवल सरकार की योजना नहीं है आम जन की भागीदारी भी इसके साथ हो सके सेफ सिटी के इस पूरे कॉन्सेप्ट के साथ में जोड़ रहे हैं इसमें इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से शहर की सुरक्षा सड़क और ट्रैफिक की व्यवस्था और सिटी की स्वच्छता को ध्यान में रखते रखकर के पूरे अभियान को आगे बढ़ाने बड़ी कार्य योजना के साथ कार्य कर रहे हैं और बहुत शीघ्र इसका एक स्वरूप हम सब लोगों को देखने को मिलेगा जनप्रतिनिधियों ने विकास की योजनाओं के बारे में अपने सुझाव दिए और अपने प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए हैं इनमें से बहुत सारे प्रस्ताव शासन ने पहले से ही स्वीकृत किए हैं और यह सब सारे सरकार के संज्ञान में हैं उन पर सरकार के स्तर पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जा रहा है प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर हमारे चारों जनपद बरेली बदायूं शाहजहांपुर और पीलीभीत यहां के उन अनंत संभावनाओं को ना केवल यहां की खुशी के लिए बल्कि प्रदेश की समृद्धि के लिए हम आगे बढ़ाने में जनप्रतिनिधियों की मदद से सफल होंगे और इस उद्देश्य से बरेली का आज सीएम योगी ने निरीक्षण किया जनसभा में उन योजना का लोकार्पण और शिलान्यास किया और कुछ योजना का अभी अवलोकन करने निकल रहे हैं
प्रवीण कुमार बरेली





