सीसीटीवी में कैद हुई पुलिस की गुंडागर्दी! चायवाले की पिटाई का मामला गरमाया

Spread the love

रुद्रपुर। आवास विकास क्षेत्र में चाय की ठेली लगाने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस उप निरीक्षक पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि चालान काटने के बाद उप निरीक्षक ने लात-घूंसों से उसकी पिटाई की और बाद में उसके मोबाइल से जबरन वीडियो भी डिलीट कर दिया।

जगतपुरा निवासी हरीश आवास विकास में एक स्कूल के पास चाय की ठेली लगाता है, जहां वह बीड़ी-सिगरेट भी बेचता है।  रात को वह हमेशा की तरह चाय बेच रहा था। इसी दौरान आवास विकास चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बीड़ी-सिगरेट बेचने के आरोप में पांच सौ रुपये का चालान काट दिया।

आरोप है कि इसके बाद बिना किसी कारण उप निरीक्षक ने हरीश के साथ गाली-गलौज कर लात-घूंसों से पिटाई कर दी। हरीश का कहना है कि उसने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट कर दिया।

बताया जा रहा है कि घटना की कुछ झलकियां पास के एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी