सोनिया होटल से जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय तक रोड चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यकरण के सम्बन्ध में  जिलाधिकारी  ने बैठक ली  

Spread the love

रूद्रपुर ।  जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने शानिवार को कैम्प कार्यालय में सोनिया होटल से जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय तक रोड चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यकरण के सम्बन्ध में बैठक ली।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने एवं जाम से मुक्ति हेतु सड़क का कायाकल्प किया जाये और को सुन्दर व स्वच्छ बनाया जाये। उन्होंने सड़क के दोनो साइड प्रभावी ड्रैनेज सिस्टम तैयार करने, ग्रीन बैल्ट विकसित करने तथा विद्युत एवं पानी पाइप लाइन्स, गैस पाइप लाइन आदि की अण्डर ग्राउण्ड ही व्यवस्था करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने लोनिवि, जल निगम, विद्युत, जिला विकास प्राधिकरण को सोनिया होटल से इन्द्रा चौक तक, इन्द्रा चौक से डीडी चौक तक तथा डीडी चौक से जिला चिकित्सालय के पास तक तीन चरणों में स्टीम तैयार कर,एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने लोनिवि के अभियंताओं को तत्काल कैमरे स्थापित करते हुए एक सप्ताह में वीडियोग्राफी करते हुए ट्रैफिक डिटेल जनरेट करने के निर्देश दिये। उन्होंने रास्ते में स्मार्ट शौचालय की व्यवस्था करने, ग्रीन बैल्ट विकसित करने, स्ट्रीट लाइट लगाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश जिला विकास प्राधिकरण को दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क पर पानी की निकासी हेतु ड्रेनेज सिस्टम पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जल निगम तथा सिंचाई विभाग के अभियंताओं को कैचमेंट एरिया तथा नालों में पानी के डिस्चार्ज सम्बन्धी जानकारी लोनिवि के साथ साझा करने के निर्देश दिये। बैठक में उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण हरीश चन्द्र काण्डपाल, परियोजना निदेशक एनएचएआई योगेन्द्र शर्मा, अधिशासी अभियंता जल निगम मृदुला सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी