स्मार्ट सिटी के साथ बरेली बनेगा सेफ सिटी

Spread the love

स्मार्ट सिटी के साथ बरेली बनेगा सेफ सिटी

*शहर भर के सी0सी0टी0वी0 कैमरे आईसीसीसी से जुड़ेगें*

*महिला, बुजुर्ग व बच्चों की सुरक्षा के लिये उठाये जायेगे महत्वपूर्ण कदम*

*महिला सुरक्षा हेतु विशिष्ट कार्य करने वाले को किया जायेगा सम्मानित*

मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने आज स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत सेफ सिटी परियोजना के क्रियान्वयन हेतु बैठक की
बैठक में नगर आयुक्त ने बताया कि सेफ सिटी परियोजना के सम्बंध में शासन द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि नगर में विभिन्न स्थान (स्कूल, कॉलेज, अस्पतालों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं) में सी0सी0टी0वी0 कैमरो का आई0पी0 इनेवल कराकर इंटीग्रेटेड कमांड एण्ड कंट्रोल सेन्टर (आईसीसीसी) के साथ इंटीग्रेशन किया जायेगा। वही मण्डलायुक्त ने एस0पी0 ट्रैफिक से पूछा कि शहर में कितने कैमरे संचालित हैं और कितने आई0पी0 बेस्ट हैं व कितने नहीं है। एस0पी0 ट्रैफिक ने बताया कि 216 कैमरे नॉन आई0पी0 बेस्ड हैं। मण्डलायुक्त अभियान चलाकर लोगों को समझाएं और आई0पी0 बेस्ड करवायें ।
सेफ सिटी के दृष्टिकोण से नगर के डार्क जोन (अंधेरे स्थानों का चिन्हांकन) की सूची नगर निगम को उपलब्ध करायी जाये जिससे वहां पर्याप्त रोशनी व स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था की जा सके। सिटी बसों, ओला, उबर में कैमरे व पैनिक बटन लगवाया जाने के निर्देश दिये गये। सुरक्षा की दृष्टिगत से संवेदनशील स्थानों जैसे- कोर्ट, जेल, स्कूल, कॉलेज, पार्क हॉट स्पॉट की पहचान कर सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगवाये जायेंगे।
मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि महिलाओं, बच्चों व बुर्जुगों की सुरक्षा की दृष्टिगत वैधानिक मदद की जाये तथा महिलाओं की मदद करने वाले लोगों को चिन्हित कर Good Samaritan के रूप में प्रोत्साहित किया जाये। नगर में महिलाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये हॉट स्पॉट स्थानों को चिन्हित कर पिंक बूथ का निर्माण कराया जायेगा एवं इसी क्रम में बरेली सेफ सिटी एप्लीकेशन को संचालित कर आम जनमानस को जागरूक कराया जायेगा।
नगर में संचालित निजी एवं सरकारी स्कूलों एवं कॉलेजों में विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु समय-समय पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एन0सी0सी0/एन0एस0एस0 के बच्चों व छात्र/छात्राओं को सेफ सिटी वालंटियर बनाया जाये।
नगर में सेफ सिटी के अन्तर्गत महिलाओं, बच्चों एवं दिव्यांगजनों के लिए किये जाने वाले कार्यों का एफ0एम0 एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जायेगा।

रिपोर्टर प्रवीण कुमार बरेली

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी