हमें पूरा जीवन देश व समाज की सेवा में समर्पित करना है: मोहन भागवत

Spread the love

रूद्रपुर। तीन दिवसीय प्रवास पर रूद्रपुर पहुंचे सर संघ चालक मोहन भागवत ने दिनेशपुर रोड स्थित द्रोण कालेज में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग में प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए हिंदू समाज को संगठित करने पर जोर दिया। अपने सम्बोधन में सरसंघ चालक मोहन भागवत ने कहा कि हमें हिंदू समाज को संगठित कर भारत को परम वैभव तक पहुंचाना है। यहा बड़ा संकल्प है और कठिन भी। इसके लिए मजबूती से आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा  कि हिंदू धर्म व समाज जैसा भी हो यह हमारा अपना है। यह पवित्र है यहां सब कुछ ब्रम्ह है। इसलिए सब अपने हैं जन के मन में जो बसता है उसी की की सेवा करनी है। किसी के प्रति मन में दुर्भावना नहीं होनी चाहिए। सारी उपासना मन को पवित्र बनाती है। हमें पूरा जीवन देश व समाज की सेवा में समर्पित करना है। मोहन भागवत ने कहा कि जिसमें सत्य नहीं धर्म नहीं, करूणा नहीं है हमें ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए। सत्य सुचिता व तपस्या पीढ़ी दर पीढ़ी आदत बनकर करने की प्रकिया हैं यह स्वभाव पीढ़ी दर पीढ़ी हो तो संस्कृति होती है। संस्कृति आचरण में दिखती है। मोहन भागवत ने कहा कि हमें संघ कार्य बढ़ाना है। इसके लिए स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ानी होगी। कहा, सभी कार्यकर्ता आपस में मिलते-जुलते रहें। एक दूसरे के अनुभव का लाभ और ज्ञान सभी को मिले, इसलिए समय-समय पर हम प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन करते हैं।उन्होंने कहा कि शाखा में व्यक्ति का निर्माण होता है। हम सभी का काम है कि समाज के लोगों को साथ लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करें।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी