रूद्रपुर। शैल सांस्कृतिक परिषद,अपनी धरोहर संस्था व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधमसिंह नगर के तत्वाधान में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में नन्द विहार कालोनी में पौधारोपण अभियान का शुभारम्भ किया गया। पौधारोपण अभियान एक सप्ताह तक अलग-अलग क्षेत्रों में चलाया जायेगा। अभियान की शुरुआत के मौके पर मुख्य अतिथि जिला जज प्रेम सिंह खिमाल,विधायक शिव अरोरा ,पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल ,अतिरिक्त द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश शादाब बानो ,तृतीय अपर जिला जज मीना देउपा , मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुहम्मद युसूफ एवं सचिन कुमार पाठक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने हरेला पर्व की महत्ता को समझाते हुए पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण के लिए भी कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया।




