हाईवे से उजाड़े गये व्यापारियों के लिए नगर निगम  विकसित करेगा  मार्केट 

Spread the love

हाईवे से उजाड़े गये व्यापारियों के लिए नगर निगम  विकसित करेगा  मार्केट

  जल्द ही इसके लिए प्रस्ताव भेजा जायेगा शासन
इसके अलावा बोर्ड की बैठक में कई अन्य प्रस्ताव भी किये गये पारित
रूद्रपुर। नैनीताल हाईवे से उजाड़े गये व्यापारियों के लिए नगर निगम मार्केट विकसित करेगा। जल्द ही इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जायेगा। यह निर्णय नगर निगम बोर्ड की बैठक में लिया गया। इसके अलावा बोर्ड की बैठक में रविवार को कई अन्य प्रस्ताव भी पारित किये गये। मेयर रामपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक में लिये गये निर्णयों पर हुयी कार्यवाही की पुष्टि हुयी। बैठक में पार्षदों ने अपने अपने क्षेत्र में विकास कार्यों एवं समस्याओं को लेकर प्रस्ताव रखे। बैठक में सबसे पहला प्रस्ताव उजाड़े गये व्यापारियों को लेकर रखा गया। जिसमें सर्वसम्मति से तय किया गया कि नगर निगम जल्द ही एक मार्केट विकसित करेगा। जिसमें उजाड़े गये व्यापारियों का पुनर्वास होगा। मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि जल्द ही मार्केट बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जायेगा। इस मार्केट में 50 प्रतिशत दुकानें रोडवेज के पास से उजाड़े गये दुकानदारों को दी जायेंगी। जबकि अन्य दुकानें दूसरे व्यापारियों को आवंटित की जायेगी। इस प्रस्ताव पर भाजपा और कांग्रेस पार्षदों ने मेयर का आभार व्यक्त किया। बैठक में कांग्रेस पार्षदों ने पिछले दिनों हुए टेंडरों को लेकर हंगामा भी किया। बैठक में बजट के अनुमोदन के साथ ही गांधी पार्क को सौंदर्यीकरण के लिए पीपीपी मोड पर देने का भी निर्णय लिया गया। नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत साफ-सफाई व्यवस्था हेतु दो हाइड्रालिक ट्रॉली क्रय करने, एन0एच0 74 स्थित ट्रंचिंग ग्राउण्ड से कूड़े को एन.एच. पर आने से रोकने हेतु आवश्यकतानुसार पोकलेण्ड वाहन किराए पर लिए जाने की वित्तीय एवं प्रशासनिक , 2023-24 में 50 लाख की कीटनाशक दवाएं क्रय किए जाने, जी-20 की तैयारियों के लिए आवश्यक सामग्री क्रय किए जाने,साफ-सफाई के दृष्टिगत आवश्कतानुसार कूड़ा हाथ्र रिक्शा रिक्शा क्रय किए जाने, डॉग लाइसेन्स नियमावली तैयार करने, नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत 2 एमआरएफ सेन्टर निगम द्वारा तथा 2 एम.आर.एफ. सेन्टर सीएसआर के माध्यम से बनाए जाने, नगर निगम रूद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एवं यूजर चार्ज एकत्र करने का काम स्वयं सहायता समूह नारी शक्ति सेना को देने , मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में मोहल्ला स्वच्छता समिति को प्रतिदिन 500 की दर से मानदेय भुगतान करने, नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत अतिक्रमण अभियानों/यूजरचार्ज/चालानी कार्यवाही हेतु दोनों सहायक नगर आयुक्तो हेतु 2 होमगार्ड जवान रखे जाने, नगर निगम रूद्रपुर में आगामी 2 वर्ष के लिये आउटसोर्स के माध्यम से मानवशक्ति की आपूर्ति हेतु आने वाले अनुमानित व्यय की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति, नगर निगम में वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्टेशनरी की आपूर्ति हेतु ई-निविदा आमंत्रित किये जाने, नगर निगम सैप्टेज मैनेजमेंट रेगुलेशन-2019 के नियम संख्या 12.3 ;इद्ध में निर्मित तालिका के क्रम संख्या 03 पर अंकित श्रेणी पक्के मकान के लिये शुल्क को रू0 1500.00 प्रति ट्रिप से घटाकर 0 1000 प्रति ट्रिप करने, दि. 29.01.2023 से दि0 28.02.2023 तक होर्डिंग/यूनिपोल विज्ञापन में 1 माह की समयावृ(ि करने, सभी व्यवसायिक भवनों/दुकानों के गृहकरदाताओं को गृहकर जमा करते समय अन्य दस्तावेजों के साथ व्यवसाय से सम्बन्धित लाईसेंस भी अनिवार्य करने, वित्तीय वर्ष के प्रारम्भ के 3 माह में गृहकर जमा करने पर गृहकरदाताओं को 5 प्रतिशत आवासीय भवनों में एवं 2 प्रतिशत अनावासीय भवन पर छूट देने, नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु ट्रेड लाईसेंस निविदा आमंत्रित किये जाने एन3सीए को किराये पर दिये जाने हेतु किराये की धनराशि को कम करने तथा पगड़ी की धनराशि को आठ लाख से कम किये जाने ,गॉधी पार्क को सौन्दर्यीकरण के लिए पीपीपी मोड पर दिये जाने, नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत ट्रांजिट कैम्प में डिवाईडरों पर प्रकाश व्यवस्था हेतु स्ट्रीट पोल लगाने के प्रस्ताव पारित किये गये। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा सहित सभी पार्षद मौजूद रहे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप