होली के त्योहार के मद्देनजर पुलिस अलर्ट, हुड़दंगियों को चेतावनी

Spread the love

रुद्रपुर में पुलिस और पीएसी का फ्लैग मार्च
होली के त्योहार के मद्देनजर पुलिस अलर्ट, हुड़दंगियों को चेतावनी
रुद्रपुर। मंगलवार को कोतवाली रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में होली के त्योहार के मद्देनजर पुलिस, पीएसी का फ्लैग मार्च निकला। फ्लैग मार्च कोतवाली से शुरू होकर किच्छा रोड, खेड़ा, संजय नगर, गड्ढा कालोनी होते हुए ट्रांजिट कैंप में पहुंचा। यहां से विभिन्न कालोनियों में होते हुए आवास विकास, जगतपुरा, रविन्द्र नगर होते हुए डीडी चौक पहुंचे। इसके बाद पुलिस का फ्लैग मार्च भूतबंगला, रम्पुरा क्षेत्र में पहुंचा। इससे पूर्व एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने कोतवाली में ब्रीफ करते अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि होली के दिन क्षेत्र में हुड़दंगियों पर नजर रखेंगे। जरुरत पड़ने पर हुड़दंगियों पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए। उन्होंने जनता से होली का पर्व शांतिपूर्वक मनाने की अपील। फ्लैग मार्च  सीओ सिटी अनुषा बडोला के नेतृत्व में निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान ट्रांजिट कैंप के इंस्पेक्टर सुंदरम शर्मा, यातायात निरीक्षक विजय विक्रम,सीपीयू निरीक्षक राकेश बिष्ट,महिला इंस्पेक्टर मंजू पांडे,एसएसआइ कमाल हसन, एसएसआइ केसी आर्य, चौकी प्रभारी रम्पुरा अर्जुन गिरी, बगवाड़ा चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल,एसआई महेश कांडपाल, एसआई मुकेश मिश्रा,एसआई जय प्रकाश,एसआई पूरन सिंह,एसआई दिनेश परिहार,एसआई मोहन चंद जोशी,एसआई अशोक फत्याल,एसआई विपुल जोशी, एसआई हरविंदर कुमार,सीपीयू दरोगा दिनेश चन्द्र उप्रेती,अमित जोशी, महेंद्र कुमार, रमेश कुमार, कुंदन भंडारी समेत पीएसी कर्मी शामिल रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी