ग्राहक बनकर आई दो महिलाएं लाखों के जेवरात लेकर हो गई चंपत  दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है  घटना  पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर संदिग्ध महिला की शुरू कर दी है तलाश 

Spread the love

रुद्रपुर। मुख्य बाजार स्थित एक होजरी की दुकान पर ग्राहक बनकर आई दो महिलाओं ने अमेरिकी मूल की रहने वाली एक विवाहिता के पर्स से लाखों के जेवरात चोरी कर लिये। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। विवाहिता अपनी मां के साथ बाजार में खरीदारी करने आई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर संदिग्ध महिला की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार तराई मॉडल एजेंसी किच्छा निवासी उषा सिंह ने बताया कि अमेरिकी मूल की रहने वाली उसकी विवाहित बेटी घर आई थी और 18 जुलाई की दोपहर को मां-बेटी रुद्रपुर की मनिहारी गली स्थित वर्मा होजरी की दुकान पर खरीदारी करने गई थी। तभी अचानक दो महिलाएं आयी जिसमें से एक महिला गर्भवती सी दिख रही थी। दोनों महिलाएं जब चिपक कर खड़ी होने लगी तो उन्होंने दूर रहने को कहा। इस बीच एक महिला ने उनकी बेटी पूजा सिंह के पर्स से एक लाख डॉलर कीमत के सफेद हीरा जड़ित हेयरिंग सेट, सोने का सुई धागा और सोने-हीरे की बाली चोरी कर लिए।जब दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो दोनों संदिग्ध महिलाएं चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो चुकी थी। शिकायतकर्ता ऊषा रानी ने बताया कि बेटी के अमेरिका वापस होने के बाद इस प्रकार की घटनाएं दोबारा नहीं हो। यही सोचकर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
उनका कहना था कि सोने का सुई धागा बेटी को उसके भाई ने तोहफे के रूप में दिया था। जिसके चोरी होने के बाद बेटी को गहरा सदमा सा लगा है। बताया कि चोरी हुए जेवरात की कीमत दस लाख रुपये के करीब है। उन्होंने पुलिस से मामले का पर्दाफाश किए जाने की मांग की। उधर, कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी में कैद संदिग्ध महिलाओं की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी