रिपोटर शाहिद खान
रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर द्वारा नशे व मादक पदार्थों की रोकथाम तथा उधमसिंह नगर क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। जिस क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन व निरीक्षक विजेन्द्र शाह प्रभारी एसओजीउधमसिंह नगर के नेतृत्व में एएनटीएफ ऊधम सिंह नगर टीम व थाना रुद्रपुर पुलिस टीम द्वारा संयुत्तफ़ चेकिंग के दौरान वन स्टॉप सेन्टर को जाने वाली सड़क रुद्रपुर से अभियुत्तफ़ सुनील कुमार साहनी पुत्र राम पवित्र साहनी निवासी ग्राम ऽजुरी थाना गायघाट जिला मुजफ्रफरपुर विहार हाल पता भदईपुरा पावर हाउस के पास रुद्रपुर को 10 किलो 400 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्रतार किया। बरामद गांजे के सम्बन्ध में पूछा तो अभियुत्तफ़ उपरोत्तफ़ द्वारा बताया गया कि मैं यह गांजा बिहार से तेल मिल डिबडिबा थाना बिलासपुर जिला रामपुर उ-प्र- निवासी दीपक साहनी पुत्र सत्यम् साहनी को बेचने आया था, जो इस गांजे को फुटकर में रुद्रपुर, ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र व डिबडिबा क्षेत्र में उचित दामों में बेचता है। अभियुत्त उपरोत्तफ़ के विरुद्ध थाना कोतवाली रुद्रपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी बिजेन्द्र शाह, उ-नि- एएनटीएफ विनोद जोशी, उ-नि- विपुल जोशी, हे-का- आसिफ हुसैन, का- हरीश गोश्वामी, विनोद खत्री, भवानी राम शामिल थे।




