10 झोपड़ियों में लगी आग, मासूम की झुलसकर मौत

Spread the love

10 झोपड़ियों में लगी आग, मासूम की झुलसकर मौत
सितारगंज। पंडरी में 10 झोपड़ियों में लगी आग से एक मासूम की झुलसकर मौत हो गई। जबकि दो जानवर भी गंभीर रूप से झुलस गए। इसका पता चलते ही पुलिस और फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और दो घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सितारगंज के ग्राम पंडरी के वार्ड नंबर तीन में सोमवार रात अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई। इसे पहले की लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। साथ ही एक के बाद एक कर 9 अन्य झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया। इससे झोपड़ियों में रहने वाले लोग आनन फानन में अपनी जान बचाते हुए इधर उधर भागे। इस दौरान 6 साल के जिशान पुत्र आशिक शाह की जुलसकर मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि दो जानवर भी गंभीर रूप से झुलस गए। यह देख किसी ने सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी। सूचना पर सीओ ओम प्रकाश, कोतवाल भूपेंद्र बृजवाल पुलिस और फायर कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे से अधिक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया की सूचना पर तत्काल फायर और पुलिस ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। एक मासूम की झुलसकर मौत हुई है। दो जानवर भी झुलसे है। पुलिस और फायर विभाग मौके पर है। पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है। उनके रहने और खाने की भी व्यवस्था की जा रही है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया की आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी