संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप आजाद नगर निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मार ली। घटना के समय युवक पड़ोस में अपने दोस्त के कमरे में गया हुआ था। गोली की आवाज सुनकर लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन और आस पास के लोग घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे,  जहां पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जाता है कि आजाद नगर निवासी 22 वर्षीय विशाल शनिवार की शाम पड़ोस में ही रहने वाले अपने दोस्त के कमरे में गया हुआ था। कुछ देर बाद कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज आई। जिसे सुन परिजन और पड़ोसी कमरे में पहुंचे तो विशाल खून से लथपथ जमीन में पड़ा हुआ था। उसके पेट में गोली लगी हुई थी । जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जैसे ही मामले की सूचना पुलिस को लगी तो ट्रांजिट कैंप से एसओ भारत सिंह समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। वहीं सीओ सिटी निहारिका तोमर ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि गोली युवक के पेट में लगी है। सीओ सिटी निहारिका तोमर ने बताया कि ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में युवक को गोली लगी है। घायल युवक को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया है।मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। घटना स्थलीय का निरीक्षण किया जा चुका है। फिलहाल, कमरे को सील कर दिया है। जल्द ही गोली चलने के कारणों का पता लगाया जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी