200 पाउच कच्ची शराब की तस्करी में दो दबोचे

Spread the love

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने अलग अलग स्थानों से दो शराब तस्करों को अवैध शराब सहित गिरफ्रतार किया है। पुलिस कार्रवाई के बाद जेल भेजने की कार्रवाई कर रही। एसआई प्रदीप पन्त कांस्टेबल  विपेन्द्र सिंह, जगमोहन गौड के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे। पुलिस शिवनगर तिराहे पर पहुंची तो मुखिबर से सूचना मिली कि शिवनगर तिराहे पर दो लोग कच्ची शराब बेच रहे।  पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने पीछा कर उसेे मौके पर ही पकड़ लिया । पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता रमेश लाल निवासी ग्राम पचपेड़ा थाना नानकमत्ता हाल निवासी आजादनगर  ट्रांजिट कैम्प बताया। पुलिस ने उसके पास मौजूद कट्टों में करीब 200 पाउच अवैध पाउच कच्ची शराब के बरामद। उधर एसआई ललित चौधरी कांस्टेबल प्रकाश चन्द्र व  तारादत्त पन्त के साथ  गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दौरान पंचवटी कालोनी के अंदर से एक व्यक्ति अपने हाथ में सफेद जरीकेन लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया । नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम बलविन्दर सिंह निवासी शास्त्री नगर, गड्ढ़ा कालोनी,  ट्रांजिट कैम्प बताया। पुलिस के मुताबिक उसके पास से कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में बरामद शराब कब्जे में लेकर दोनों तस्करों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी