25 लाख की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
रुद्रपुर। नशा तस्करों के खिलाफ ऊधमसिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने खुलासा करते हुए बताया की ट्रांजिट कैंप पुलिस ने करीब 264 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, उन्होंने बताया की लगातार पुलिस को उत्तराखंड से सटे पड़ोसी प्रदेश में निरंतर नशा तस्करों की आवाजाही की सूचना मिल रही थी, जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बरेली के 3 तस्करों को 264 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत करीब 25 लाख से अधिक आंकी जा रही है।
एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया की कैंप पुलिस द्वारा नशे की बिक्री पर अंकुश लगाने बाबत पंचवटी कॉलोनी के गेट के पास गंगापुर रोड पर मुखबिर खास की सूचना पर पहुंचे तो,मौके से अभियुक्त गण 1 किफायत अली उर्फ नन्हे पुत्र फरियाद अली निवासी ग्राम उन्नई मकरुका थाना बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 50 वर्ष , 2.धर्मपाल पुत्र जीराज निवासी उन्नई खालसा थाना बहेड़ी जिला बरेली उम्र 45 वर्ष,03. मुदस्सर अली पुत्र मुजफ्फर अली निवासी ग्राम उन्नई मकरूका थाना बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष के कब्जे से क्रमश अभियुक्त किफायत अली उपरोक्त 102.01 ग्राम स्मैक व पहनी कमीज की जेब से कुल ₹1000 व काले रंग का सैमसंग कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ तथा अभियुक्त धर्मपाल के कब्जे से 71.22 ग्राम स्मैक तथा पहनी कमीज की जेब से कुल ₹560 व एक काले रंग का कीपैड मोबाइल कंपनी आईटेल बरामद हुआ तथा अभियुक्त मुदस्सर अली के कब्जे से 90.63 ग्राम स्मैक तथा पहनी लोअर की दूसरी जेब से एक मोबाइल फोन टच स्क्रीन कंपनी ओप्पो रंग मस्टर्ड व 920 /- रूपये व अवैध स्मैक की तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल महिंद्रा CENTURO रंग काला लाल रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 25 बीएम 5654 बरामद कर,अभियुक्त गण किफायत आदि उपरोक्त को समय 22:00 बजे गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस लिया गया तथा बरामदगी के आधार पर थाना ट्राजिट कैम्प मे मु0 FIRN0 – 57/2023 U/S 08/21/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा दौराने पूछताछ अभियुक्त गण उपरोक्त द्वारा उक्तमाल को सितारगंज के शरीफ अहमद निवासी विथा अकबर मस्जिद के पास वाले से लाना बताया तथा थाना ट्रांजिट कैंप के क्षेत्र में शिवरात्रि के अवसर पर नशे का सेवन करने वाले शौकीन लोगो को फुटकर के रूप में बेचने की योजना होना बताया तथा गिरफ्तार अभियुक्त गण के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है,अभियुक्त गण उपरोक्त को आज समय से माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।




