Spread the love
रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी और महिला कांग्रेस के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने  रसोई गैस में हुई वृद्धि व बढ़ती महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।
डीडी चौक पर एकत्रित कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला दहन करते हुए रसोई गैस पर की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की।  इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई को रोकने में नाकाम साबित हुई है। जहां  कांग्रेस की सरकार में घरेलू गैस की कीमत 400 रुपए सिलेंडर होती थी। आज वह बढक़र 1150 हो चुकी है। कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2हजार रुपए पार कर गई है। सब्सिडी भी पूरी तरीके से बंद हो चुकी है भजपा सरकार से आम जनता तंग हो चुकी है  पूर्व पालिका अध्यक्षा मीना शर्मा ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है और हमारे देश के मुखिया चैन की बंसी बजा रहे हैं।  महंगाई की वजह से महिलाओं के घर का बजट बिगड़ चुका है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं से वादा किया था कि वह देश की महिलाओं को  चूला फुकने से आजादी दिलाएंगे, लेकिन आज महिलाएं गैस महंगी होने की वजह से फिर से चूला फुकने को मजबूर हो रही है। उन्होंने कहा कि सिलेंडर महंगा  होने की वजह से केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना भी फेल हो चुकी है और गरीबों के घरों में गैस सिलेंडर शोपीस बनकर रह गए हैं  उन्होंने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार से मांग करी की गैस सिलेंडर के दामों की में जो वृद्धि की गई है, वापस लेने की मांग की।
इस दौरान हरीश बाबरा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोनू निषाद, गोपाल भसीन, रामस्वरूप भारती, विजय यादव, ममता रानी, परविंदर कौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली, महामंत्री विजय अरोरा,प्रीति साना, सुशील मंडल, मोहन भारद्वाज, अशफाक अंसारी, बाबू विश्वकर्मा संजीव रस्तोगी, रामप्रसाद, अनिल शर्मा, फुदीना सहनी, प्रकाश शर्मा, कमलेश गुप्ता, रवि कठेरिया, भूपेंद्र कुमार, रंजीत तिवारी, राजेंद्र शर्मा, रविंद्र गुप्ता, सचिन आंनद,निशार अहमद, अली इदरीश गोला, मंजू जैन, परविंदर कौर, ललिता, सायरा, नीतू, द्रौपदी, पूनम गुप्ता, उमर अली आदि थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी