Spread the love

भाजपा सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन
खटीमा ।  भाजपा सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा ब्लॉक स्थित क्षेत्र पंचायत सभागार में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी मंडलों, मोर्चों के पदाधिकारियों तथा महिला मंडल के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।  जहां भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में चयनित पात्र महिलाओं को 300 महालक्ष्मी किट तथा गोद भराई किट का वितरण किया गया।

इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा सरकार की नीतियों से संबंधित लोगों को जानकारी दिया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी द्वारा गरीब जनता के जनकल्याण हेतु तमाम योजनाएं लागू की गई है। वहीं देश व प्रदेश के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश जोशी उर्फ रामू ने उपस्थित जन समुदाय को प्रेरित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बिना भेदभाव के जन-जन तक पहुंचाना तथा उन्हें लाभान्वित करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज का कोई भी वर्ग सरकार की किसी भी योजना से वंचित न रह जाए ऐसा सभी  कार्यकर्ताओं को मिलकर प्रयास करना चाहिए। आज के सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामू जोशी तथा संचालन मनोज वाधवा ने किया। वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष जीवन धामी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सतीश गोयल, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, विक्रम भाट, सोमनाथ मौर्य, राम पांडे, कपिल सामंत, तारिक मलिक, गुड्डू टम्टा अनीस अंसारी  राहुल चौहान, कमाल, दीपेश तिवारी, विशाल चौहान, तरुण तिवारी, नीलू गुप्ता, विमला मंडेला, रेनू भंडारी, मीनू जोशी, गणेश चौसाली, रोहित गुप्ता, अमानत हुसैन,जावेद रजा याकूब अंसारी अनवार अहमद दीपक गुप्ता, राजेंद्र राणा, किशन पाल, विजय भारती, प्रकाश पांडे, भुवन तिवारी, राघव यादव तथा हरदेव शहंशाह हसन राजू कुरैशी मोहम्मद हफीज सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी