50 लीटर कच्ची शराब समेत तस्कर दबोचा

रुद्रपुर। जनपद में  नशा, ड्रग्स,मादक पदार्थ, कच्ची शराब की तस्करी की  रोकथाम के लिए पुलिस की कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के दौरान थाना पुलभट्टा पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी में एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की।  एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थ, कच्ची शराब समेत संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष पुलभट्टा कमलेश भट्ट के नेतृत्व में क्षेत्र में चैकिंग की जा रही। इसी बीच पुलिस को  मुखबिर से सूचना मिली कि  शक्ति फार्म रोड पर जंगल के पास जीरोबंदा को जाने वाले रास्ते पर कच्ची शराब के साथ तस्कर जा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कुलवन्त सिह पुत्र लक्ष्मण सिह निवासी जीरोबंदा ग्राम शहदौरा थाना पुलभट्टा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसके पास से जिला उधमसिह नगर को 50 लीऊ कच्ची शराब बरामद की। थानाध्यक्ष के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही।  उन्होंने बताया कि संदिग्धों समेत मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की जा रही है और नशे के विरूद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।  टीम में एसआई सुरेन्द्र सिंह रिगवाल , हेड कांस्टेबल रविकान्त शुक्ला, अनिल कुमार आदि शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान