भाजपा विधायक को जड़ा थप्पड़, पुलिस के सामने खींचकर गिराया

Spread the love

लखीमपुर खीरी,  अर्बन कोऑपरेटिव बैंक चुनाव के नामांकन के दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा को बार संघ अध्यक्ष और अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की नि वर्तमान अध्यक्ष के पति अवधेश सिंह ने थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस की मौजूदगी में सदर विधायक को पीटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताते हैं कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान सदर विधायक बैंक में चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे थे।

अर्बन को ऑपरेटिव बैंक के चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। निवर्तमान चेयरमैन पुष्पा सिंह और पूर्व अध्यक्ष मनोज अग्रवाल का खेमा मैदान में है। दोनों अपने-अपने डेलिगेट्स के साथ बैंक पहुंचे थे। थोड़ी देर बाद सदर विधायक योगेश वर्मा पहुंच गए और उन्होंने नामांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाने शुरू कर दिया। सदर विधायक का कहना था कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं हो रही है। इसी बात को लेकर निवर्तमान अध्यक्ष पुष्पा सिंह के पति और बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह भड़क गए। दोनों में नोक झोक होने लगी। इसी बीच अवधेश सिंह ने सदर विधायक को थप्पड़ जड़ दिया। पीछे से उनके समर्थक भी आ गए और विधायक को पीटते हुए गिरा दिया। हालांकि पुलिस बीच बचाव कराती ही रह गई।

 

विधायक बोले, यह कौन सा निष्पक्ष चुनाव हो रहा है 
सदर विधायक योगेश वर्मा का भी एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह यह कह रहे हैं कि मेरा कुर्ता फाड़ दिया गया। यह कौन सा निष्पक्ष चुनाव हो रहा है। एक विधायक के ऊपर हाथ उठाया जा रहा है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। तहसीलदार रुद्रपुर द्वारा कुछ लोगों को आय प्रमाण पत्र की जांच के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी रुद्रपुर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज