बहराइच हिंसा पर बोले अदनान मियां, यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल

Spread the love

बरेली,  नबीरा-ए-आला हजरत व ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी ( अदनान मियां) ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बहराइच की घटना के बाद साफ हो गया है कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल है। उन्होंने कहा कि यूपी समेत सभी भाजपा शासित राज्यों में एक फार्मूला बन चुका है कि धार्मिक यात्रा या राजनीतिक यात्रा के नाम पर उन्मादी भीड़ मस्जिदों, मज़ारों और मुसलमानों के घरों के सामने गालियां बकती है, उनके घरों में घुसती है, तोड़फोड़ करती है और इस सबके दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि अगर कहीं कोई मुसलमान आत्मरक्षा के लिए कोई कदम उठा ले तो उस पर कानूनी कार्रवाई करने के बजाय न सिर्फ उसका पूरा घर बल्कि पूरे क्षेत्र में रहने वाले मुसलमानों को तबाह-बर्बाद कर दिया जाता है। अदनान मियां ने कहा कि बहराइच और आसपास के इलाकों में आला हजरत के बहुत सारे अकीदतमंद रहते हैं। उनमें से कइयों ने उनको फोन पर सारे हालात बताए हैं। आए दिन धार्मिक यात्राओं में डीजे पर जोर-जोर से ऐसे गाने बजाए जाते हैं, जिनमें मुसलमानों को गंदी-गंदी गालियां बकी जाती हैं। मस्जिदों, मजारों और मुसलमानों के घरों के सामने उन्मादी भीड़ इकट्ठी होती है और पुलिस की मौजूदगी ये सब किया जाता है। बहराइच के महाराजगंज में भी मस्जिद गरीब नवाज के सामने यही सबकुछ किया जा रहा था।

भगवा झंडा फहराकर की भड़काऊ नारेबाजी
अदनान मियां ने आरोप लगाया कि राम गोपाल मिश्रा नाम का युवक एक मुस्लिम घर की छत पर चढ़ गया और ईद मीलादुन्नबी का झंडा उखाड़ फेंका। उस पर इतना जुनून सवार था कि झंडे के साथ उसने छत की पूरी रेलिंग ही ढहा दी। इतना ही नहीं, घर पर भगवा झंडा फहराकर फिर भड़काऊ नारेबाजी की। घर के सामने खड़ी उन्मादी भीड़ भी उसका उत्साह बढ़ाती रही और गालियों भरे नारे लगाती रही। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल है, जिसे लाखों लोगों ने देखा है। ये सब होने के बाद रामगोपाल मिश्रा की हत्या कर दी गई।

एनकाउंटर पर उठा सवाल
उन्होंने कहा कि मुसलमानों के दर्जनों घर, दुकानें, शोरूम और अस्पताल जलाए गए तब भी पुलिस मूकदर्शक बनी रही। इतना ही नहीं, सरफराज और तालिब का एनकाउंटर होने से पहले ही खबरें आम हो गई थीं कि उनका एनकाउंटर होने वाला है। इस सबसे यह साबित होता है कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था धराशायी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बहराइच में उन्मादी भीड़ ने मुसलमानों का जो नुकसान किया है, हुकूमत को उसकी भरपाई भी करनी चाहिए। ऐसा न होने की स्थिति में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रिपोर्ट. *प्रवीण कुमार*   बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापरक समाधान हेतु शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    Spread the love

    Spread the love  रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार* ​ कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन जब दो जांबाज पुलिस अधिकारी एक-दूसरे के हमसफर बनें, तो वह चर्चा का विषय बन जाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी