ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर युवती से ठगे 5.10 लाख रुपये

बरेली,  साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर युवती से 5 लाख 10 हजार रुपये ठग लिए। युवती ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इज्जतनगर के कुर्मांचल नगर निवासी मीनाक्षी ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्हें राम ठाकुर और देव व्यास ने एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ लिया। इसके बाद ग्रुप में उन्हें ट्रेडिंग एप का लिंक दिया गया। बताया गया कि पैसा लगाने से अधिक मुनाफा होगा। उन्होंने शुरू में कम रुपये से निवेश किया तो उनके खाते में मुनाफे की रकम भेज दी गई। इस पर उन्होंने 26 अप्रैल से 7 जून तक 5.10 लाख रुपये जमा कर दिए। आईओपी खरीद एप पर उनकी जमा रकम लगातार अधिक दर्शाई जा रही थी। एक दिन उन्होंने रकम निकालने का प्रयास किया लेकिन विफल हो गईं। राम ठाकुर और देव व्यास ने भी कोई जवाब नहीं दिया और व्हाट्सएप ग्रुप में भी ब्लॉक कर दिया। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो रिपोर्ट दर्ज कराई।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद