संभल हिंसा जांच के लिए पहुंची न्यायिक आयोग की टीम,

संभल। संभल हिंसा की जांच के लिए न्यायिक आयोग की टीम जामा मस्जिद पहुंच गई है। टीम के तीन सदस्य हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस डीके अरोड़ा और यूपी के पूर्व डीजीपी अरविंद कुमार जैन और रिटायर्ड प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद हैं। न्यायिक आयोग दो महीने में जांच पूरी करके योगी सरकार को रिपोर्ट सौंपेगा। टीम सबसे पहले हिंसा प्रभावित इलाके जामा मस्जिद पहुंची। अभी यहां का दौरा कर रही है। कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसपी टीम के साथ हैं। कमिश्नर ऑन्जनेय कुमार सिंह ने कहा- टीम को सुरक्षा देने हमारा काम है। बाकी, टीम क्या करेगी, कैसे करेगी यह अभी क्लीयर नहीं है। संभल में न्यायिक आयोग की टीम ने हिंसा मामले की जांच पड़ताल कोतवाली से पैदल ही शुरू की और हिंसा वाले क्षेत्र में पहुंची। उन्हें एसपी-डीएम बता रहे हैं उस दिन क्या-क्या हुआ था? डीआईजी और कमिश्नर भी आयोग के सदस्यों को समझ रहे हैं कि उस दिन कहां से पथराव हुआ और कहां टकराव हुआ।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद