इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला संभल हिंसा से संबंधित याचिकाओं को किया निस्तारित

Spread the love

प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान संभल हिंसा में पुलिस अत्याचार की कथित घटनाओं के स्वतंत्र जांच की मांग करने वाली जनहित याचिका को वापस लेने की अनुमति देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने हिंसा की घटना की जांच के लिए पहले ही न्यायिक जांच आयोग का गठन कर दिया है। याचिका में की गई सभी प्रार्थनाएं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित जांच आयोग के दायरे में आती हैं। समिति द्वारा रिपोर्ट सौंपने के बाद ही समानांतर कार्यवाही हो सकेगी।

अगर भविष्य में किसी अधिकार का उल्लंघन होता है या कार्यवाही का कोई नया कारण बनता है तो याची उचित चरण में अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं। उक्त आदेश न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी की खंडपीठ ने एसोसिएशन ऑफ़ प्रोटेक्शन ऑफ़ सिविल राइट्स (एपीसीआर) द्वारा दाखिल जनहित याचिका को वापस लेने की अनुमति देते हुए कहा। मालूम हो कि राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश देवेंद्र कुमार अरोड़ा, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अमित मोहन प्रसाद और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अरविंद कुमार जैन की सदस्यता वाले न्यायिक आयोग का गठन किया है। अधिवक्ता पवन कुमार यादव के माध्यम से दाखिल उपरोक्त याचिका में आरोप लगाया गया था कि पुलिस मनमानी ढंग से सामूहिक गिरफ्तारियां, हिरासत और गोलीबारी सहित बल प्रयोग कर रही है, जिसने मुख्य रूप से एक समुदाय के लोगों को डर और दहशत के माहौल में जीने के लिए बाध्य कर दिया है।

दूसरी ओर संभल हिंसा से संबंधित एक अन्य याचिका को क्षेत्राधिकार का हवाला देते हुए मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति विकास बुधवार की खंडपीठ ने किसी अन्य पीठ के समक्ष नामित करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में आपराधिक रिट की प्रकृति वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने का अधिकार उक्त पीठ को नहीं है, चूंकि वर्तमान मामला आपराधिक मुद्दे से संबंधित है, इसलिए यह इस पीठ के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। अतः याचिका को क्षेत्राधिकार वाली अन्य उचित पीठ के समक्ष स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। याचिका में गत 24 नवंबर को संभल में हुई हिंसा के कारणों की सीबीआई और एसआईटी द्वारा जांच करने की मांग की गई थी, साथ ही धार्मिक स्मारकों और स्थलों के सर्वेक्षण में सहायता करते समय जिला प्राधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही गई थी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी