बहेड़ी की राजनीति में भूचाल भाजपा सांसद पर संरक्षण के आरोप भाजपा सांसद के भतीजे पर भूमाफिया होने का आरोप

प्रवीण कुमार*

 

बरेली के बहेड़ी में भाजपा के दो गुटों के बीच तीखा टकराव सामने आया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और कई बार के ब्लॉक प्रमुख रह चुके चौधरी आराम सिंह ने भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार और उनके भतीजे दुष्यंत गंगवार उर्फ भैयाजी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

आराम सिंह ने कहा,

“दुष्यंत गंगवार भूमाफिया है और उसे संरक्षण भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार दे रहे हैं। सांसद पुत्र मोह में धृतराष्ट्र बन गए हैं। मैं बहेड़ी को माफियाओं से मुक्त करवाकर रहूंगा।”

 

सरकारी जमीनों पर कब्जे का आरोप

 

चौधरी आराम सिंह ने आरोप लगाया कि दुष्यंत गंगवार ने बहेड़ी क्षेत्र में कई सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर उन्हें खुर्द-बुर्द कर दिया है। उन्होंने एक जनसभा में घोषणा की,

“मैं बहेड़ी को माफियाओं से आज़ाद करवाऊंगा, चाहे इसके लिए मुझे कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े।”

 

सांसद को बताया ‘धृतराष्ट्र’

 

आराम सिंह ने अपने बयान में कहा,

“दुष्यंत सिर्फ भूमाफिया नहीं, बल्कि समाज और बच्चों का भी माफिया है। और सांसद छत्रपाल गंगवार पुत्र मोह में उसे संरक्षण दे रहे हैं।”

उन्होंने सांसद की तुलना महाभारत के पात्र ‘धृतराष्ट्र’ से की।

 

जेल जाने को भी तैयार चौधरी आराम सिंह

 

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा,

“अगर मेरे ऊपर केस बनता है तो बना दो, मैं जेल जाने को भी तैयार हूं। लेकिन बहेड़ी को माफियाओं से मुक्त कराकर रहूंगा।”

उन्होंने राजनीति की कठोरता को लेकर भी टिप्पणी की

“राजनीति हृदय नहीं, बुद्धि की चेतना है।”

 

दुष्यंत गंगवार की पत्नी हैं दमखोदा की ब्लॉक प्रमुख

 

गौरतलब है कि दुष्यंत गंगवार की पत्नी वर्तमान में दमखोदा ब्लॉक की प्रमुख हैं। ऐसे में चौधरी आराम सिंह के आरोपों से बहेड़ी की राजनीति में हलचल मच गई है। अब सबकी निगाहें इस पर हैं कि दुष्यंत गंगवार या सांसद छत्रपाल गंगवार इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद