लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शादी और प्यार के झांसे में फंसाकर करती थी लाखों की ठगी और ब्लैकमेलिंग

ऊधमसिंहनगर पुलिस ने एक बड़े ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा करते हुए एक शातिर महिला ठग को गिरफ्तार किया है, जो प्रेमजाल, शादी और पहचान की आड़ में लोगों से लाखों की ठगी करती थी। यह महिला अलग–अलग पहचान लेकर हाईप्रोफाइल और पेशेवर अंदाज में लोगों को फंसाकर ठगने और ब्लैकमेलिंग की वारदातों को अंजाम देती थी।

6 जून 2025 को कोतवाली रुद्रपुर में दीपक कक्कड़ निवासी भूरारानी रोड, रुद्रपुर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त महिला को गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता के अनुसार, महिला ने खुद को अंकिता शर्मा बताकर हाईकोर्ट की एडवोकेट के रूप में प्रस्तुत किया और धीरे-धीरे चैटिंग के माध्यम से प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद दीपक से पांच लाख रुपये हड़प लिए और विवाह का नाटक कर घर में रहने लगी।

महिला ने दीपक पर मानसिक दबाव डालते हुए 30 लाख रुपये की मांग की और धमकी दी कि पैसे न देने पर वह खुदकुशी कर दीपक और उसके परिवार को झूठे केस में फंसा देगी। शक होने पर जब दीपक ने महिला की जांच कराई, तो सामने आया कि उसका असली नाम हीना रावत पुत्री बलवंत सिंह निवासी खरमासा कुंडेश्वरी, थाना काशीपुर है।

गिरफ्तारी और बरामदगी

6/7 जून की रात रुद्रपुर पुलिस ने अभियुक्ता हीना रावत को उदय होटल के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय उसके पास से 50,000 रुपये की फिरौती की नकदी और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ।

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस पूछताछ में हीना रावत ने कबूला कि वह पहले से शादीशुदा है और उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। विदेश भागने की तैयारी में वह 30 लाख रुपये जुटाने की फिराक में थी। दीपक कक्कड़ को इसी उद्देश्य से फंसाया गया था।

लूट और ब्लैकमेलिंग के अलग-अलग तरीके

हीना रावत की कार्यप्रणाली बहुआयामी और सुनियोजित थी। वह कभी हाईकोर्ट की वकील, कभी ब्रांड एंबेसडर, तो कभी बिजनेस पार्टनर या सरकारी ठेकेदार बनकर लोगों को ठगती थी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान