ड्रोन की दहशत में रतजगा कर रहे ग्रामीणों ने चोर को बंधक बनाकर दी पिटाई

रामपुर – इन दिनों ड्रोन मुरादाबाद समेत आसपास के जिलों में ड्रोन की दहशत है। लोग घर के बाहर लाठी डंडे लेकर रतजगा कर रहे हैं। देर रात चोरों की आहट पर जाग रहे ग्रामीणों ने एक युवक को दबोच कर बंधक बना लिया। धुनाई के बाद हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने चोर के हाथ में ड्रोन जैसा उपकरण देख हंगामा कर दिया। फिलहाल पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। केमरी रोड स्थित कोटा जागीर में   रात करीब एक बजे गांव में टहलते हुए चोरी की योजना बना रहे आधा दर्जन संदिग्ध व्यक्तियों के देखे जाने पर शोर मच गया। इसके  बाद भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने एक युवक को मौके से धर-दबोच लिया। बाकी मौका पाकर वहां से फरार हो गए। बताया जाता है कि आक्रोशित ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक की धुनाई लगाकर पूछताछ की। मगर वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुआ इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण युवक को सड़क पर ले आए। बंधक बनाकर हंगामा काटने लगे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद