खंती में घुसी बस यात्रियों में मची चीख-पुकार

बरेली-  रक्षाबंधन के मौके पर ट्रेनों और बसों में बैठने की आपाधापी शनिवार को दिखी। इस बीच बरेली-पीलीभीत हाईवे पर सड़क हादसा पेश आया। एक रोडवेज बस एक्सल टूटने के बाद खंती में घुस गई। जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गनीमत रही किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। मामला शनिवार सुबह का है, पीलीभीत डिपो की बस करीब 69 यात्रियों को लेकर जा रही थी। बस हाफिजगंज थाना के सिथरा गांव पास पहुंची तो अचानक उसका एक्सल टूट गया। जिससे बेकाबू बस सड़क किनारे खंती में घुस गई और उसका पहिया फंस गया। हादसे में पांच यात्रियों के घायल होने की बात कही जा रही है। हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल गया गया था। जो यात्री घायल हैं, उनको भी मामूली चोटें आई हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद