आस्था पूर्वक निकला ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस -वार्ड के जुलूस का डीडी चौक पर समावेश -सुरक्षा व्यवस्था रही चॉक चौबंद,लगा रहा जाम

Spread the love

रूद्रपुर- :-ईद मिलादुन्नबी यानि बारावफात का जुलूस मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आस्था एवं उत्साह के साथ निकाला ।जो शहर के मुख्य हाईवे से होता हुआ अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचा। इस दौरान सुरक्षा के भी भारी इंतजाम किए गए,लेकिन लोगों को भारी जाम का सामना भी करना पड़ा। इस दौरान मुस्लिम समुदाय ने देश व प्रदेश की तरक्की की भी तकरीर पड़ी।
शुक्रवार की सुबह होते ही मुस्लिम समुदाय में उत्साह देखने को मिला और हाथों में झंडा और नये वेशभूषा के साथ जुलूस की शक्ल में सभी वार्डो से समुदाय के लोगों की भीड़ निकली। जुलूस में पाक स्थल मक्का मदीना की झांकियां और हाथों में तिरंगा झंडा भी लहराता हुआ दिखाई दिया। आसपास का जुलूस खेड़ा बस्ती स्थित ईदगाह मैदान पहुंचा। जहां इकट्ठा होकर जुलूस डी डी चौक पहुंचे। इस दौरान वार्ड से आने जूलूस भी डीडी चौक पर समायोजित हुआ और देखते ही देखते ईद मिलादुन्नबी का कारवां बढने लगा। इस दौरान मस्जिदों के धर्म प्रचारकों ने इंसानिय त का पाठ पढाया और देश व प्रदेश की तरक्की की थी दुआ की। जूलूस नैनीताल हाईवे रोडवेज होता हुआ इंदिरा चौक पहुंचा और जामा मस्जिद पर पैगम्बर साहब को सलाम करने के बाद अपने अपने गंतव्य की ओर निकल पड़ा। जुलूस को लेकर सुबह से ही पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा और एकतरफा यातायात होने के कारण राहगीरों को जाम का भी सामना करना पड़ा। इस दौरान भाजपा नेता सुशील गाबा और जगदीश तनेजा ने भी जुलूस का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया और कौमी एकता का संदेश भी दिया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई के बीच व्यापार मंडल के भीतर भी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। डीडी चौक से गावा चौक तक…

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। काशीपुर बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रशासन ने प्रभावित व्यापारियों को दुकानें हटाने के लिए समय-सीमा निर्धारित कर दी है। इसी बीच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार