रुद्रपुर। शहर के प्रमुख मार्ग को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए इंद्रा चौक से डीडी चौक तक चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य की शुरुआत हो गई है। विधायक शिव अरोरा ने वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजकर इस योजना को आगे बढ़ाया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे अपनी घोषणाओं में शामिल करते हुए 35 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की।
इसी क्रम में हाल ही में रुद्रपुर स्टेडियम में आयोजित निवेश उत्सव में केंद्रीय गृह मंत्री की मौजूदगी में 8 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले पहले चरण का शिलान्यास हुआ। इसके तहत शहर के प्रमुख मार्ग को बेहतर व सुन्दर स्वरूप देने का काम तेज़ी से शुरू होगा।
—




