एक करोड़ और कार की मांग पूरी न होने पर किया उत्पीड़न, मुकदमा दर्ज

Spread the love

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में दहेज के लिए एक विवाहिता को दवाइयां देकर मौत के घाट उतारने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष एक करोड़ रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर बहू को लगातार प्रताड़ित करता रहा। हालत बिगड़ने पर जब विवाहिता को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने पाया कि उसे “द्यातक दवाइयां” दी गई थीं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी के दो साल बाद ही बुझा दिया घर का चिराग

जानकारी के अनुसार आवास विकास निवासी बलराम अग्रवाल ने बताया कि उनकी इकलौती बेटी ज्योति अग्रवाल का विवाह 22 अप्रैल 2023 को दीपांशु मित्तल निवासी प्रतापपुर, नानकमत्ता के साथ बड़ी धूमधाम से किया गया था।
शादी में परिवार ने हैसियत के अनुसार 51 लाख रुपये नकद, एक इनोवा कार, करीब 15 लाख के जेवरात और गृहस्थी का सामान दिया था।

लेकिन विवाह के कुछ माह बाद ही पति दीपांशु मित्तल, सास इंदु मित्तल, ससुर सुनील मित्तल, ननद डॉ. दिव्यांशी मित्तल और जेठ हिमांशु मित्तल द्वारा एक करोड़ रुपये और फॉर्च्यूनर कार की मांग की जाने लगी।

बेटी होने पर ताने और जबरन गर्भपात

प्रार्थी ने बताया कि शादी के बाद ज्योति ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष उसे “बेटा न होने” का ताना देने लगा।
आरोप है कि जब ज्योति दोबारा गर्भवती हुई तो ससुरालियों ने अवैध लिंग परीक्षण कराया, और बेटी होने की संभावना जानकर जबरन गर्भपात करवा दिया।
गर्भपात के बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई।

नशा करने का झूठा आरोप, दवाइयों से बिगाड़ी सेहत

बलराम अग्रवाल के अनुसार, 4 जुलाई 2025 को ससुराल पक्ष ने फोन कर बताया कि ज्योति “नशा करती है” और उसे नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र ले जाया जा रहा है।
पिता ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ी-लिखी, सुलझी हुई और संस्कारी थी — ऐसे आरोप असंभव थे।
जब बेटी को नोएडा अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि ज्योति नशा नहीं करती थी, बल्कि गलत दवाइयां देने से ब्रेन ब्लीडिंग हुई है।
11 जुलाई को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

ननद पर लगा साजिश रचने का आरोप

मृतका की ननद डॉ. दिव्यांशी गोयल, जो रुद्रपुर जिला अस्पताल में कार्यरत हैं, पर आरोप है कि उन्होंने ही गर्भपात कराने की साजिश रची थी।
मायके पक्ष का कहना है कि ससुराली लगातार बेटी की बीमारी को “मनोवैज्ञानिक समस्या” बताकर उन्हें गुमराह करते रहे, जबकि सच्चाई छिपाई गई।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी

तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर, ननद और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या, लिंग परीक्षण और गर्भपात संबंधी धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में दहेज मांग और लिंग परीक्षण की पुष्टि हुई है।
मामले की विवेचना जारी है, और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी