प्रीत विहार में तमंचे के साथ एक युवक गिरफ्तार

संवाददाता, रुद्रपुर  पुलिस टीम ने प्रीत विहार में तमंचा बेचने आये एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है।

सोमवार को सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि रविवार रात एसआई प्रियांशु जोशी पुलिस कर्मियों के साथ गश्त कर रहे थे। इस बीच जब पुलिस टीम रामपुर बार्डर पर पहुंची तो सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसके पास तमंचा है वह तमंचा बेचने के लिए प्रीत विहार मैदान में किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर एक युवक मैदान से भागने लगा।

पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा कर कुछ दूरी पर दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रम्पुरा वार्ड 2 निवासी वंश पुत्र राहुल सिंह बताया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में वंश ने बताया कि यह उसका तमंचा है, जिसे वह बेचने के लिए आया था।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान