अवैध वसूली,प्रताड़ना,तानाशाही के खिलाफ भड़के कांग्रेसी प्राधिकरण कार्यालय कर डाला कूच बेहड़ व पनेरु की मौजूदगी में किया प्रदर्शन

Spread the love

रुद्रपुर  जिला विकास प्राधिकरण पर अवैध वसूली,प्रताडना और तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने प्राधिकरण कार्यालय कूच कर डाला और प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं की पुलिस और प्राधिकरण अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना मिलते ही कार्यालय के इर्दगिर्द भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। उन्होंने प्राधिकरण उपाध्यक्ष को ज्ञापन देकर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और लोगों को राहत देने का मुद्दा उठाया। आगाह किया कि यदि प्राधिकरण ने उनकी मांगों पर गौर नहीं किया,तो उग्र आंदोलन होगा।

मंगलवार की सुबह किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़,कांग्रेस नेता हरीश पनेरू और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पर इकठ्ठा हुए और एकजुट होकर विकास भवन स्थित जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय की ओर कूच कर डाला। इस दौरान पुलिस ने मुख्य गेट बंद कर रोकने की कोशिश की,लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और कार्यालय के मुख्य गेट तक पहुंच गए। जहां भारी पुलिस फोर्स ने कार्यकर्ताओं को रोका। इस दौरान प्राधिकरण उपाध्यक्ष जय किशन ने नेताओं से वार्ता की और पुलिस,प्राधिकरण अधिकारियों के साथ कांग्रेस नेताओं की तीखी नोकझोंक भी हुई। काफी गहमा गहमी के बाद विधायक बेहड़ व कांग्रेस नेता पनेरु ने बताया कि जिस प्रकरण प्राधिकरण भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। तो आला अधिकारियों को ऐसी अधिकारियों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज करना चाहिए। बावजूद इसके अधिकारी जनता को भयभीत कर रहे है और वर्षो से बसे लोगों के घरों को तोड़ने का फरमान जारी करते हुए दिखाई देते है। सवाल पूछा कि जब लोग 25 वर्षो से निवास कर रहे है,तो अचानक अवैध घोषित क्यो हो रहे है। मकान मालिकों को डरा व धमकाया जा रहा है और नक्शा पास कराने के नाम प्राधिकरण अवैध वसूली का कार्यालय बन चुका है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,क्योंकि लोग अपना आशियाना बनाने के लिए जीवन भर की कमाई लगाते है और अधिकारी भ्रष्टाचार कर रहे है। उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द ही भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और अवैध वसूली बंद नहीं हुई। तो उग्र आंदोलन होगा। इस मौके पर संजय जुनेजा,मोहन खेड़ा,इंद्रजीत सिंह,परवेज कुरैशी आदि मौजूद रहे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप