महंत ने डीएम को लिखा खत,सामान लापता होने का किया जिक्र निगम पर लगाया आश्रम की भूमि कब्जाने का आरोप ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान लापता हुआ सामान

रुद्रपुर- एक बार फिर नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सनकादिक तपोस्थली राधा कुंड आश्रम के महंत रामबालक राम ने डीएम को खत लिखकर शैलजा फार्म की भूमि कब्जाने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान सामान लापता करने का आरोप मढ़ दिया है। महंत ने डीएम से प्रकरण की जांच कर भूमि पर कब्जा मुक्त कराने और लापता सामने के दोषियों के खिलाफ जांच कराने का मुद्दा उठाया। आगाह किया कि निगम वर्षो पुरानी भूमि पर कब्जा कर भू माफिया को सौपना चाहती है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सोमवार को महंत राम बालक राम का कहना था कि वह शैलजा फार्म स्थित सनकादिक तपोस्थली राधाकुंड आश्रम पर वर्षो से काबिज था और आश्रम में रहकर आध्यात्मिक ध्यान करता है। आश्रम में गौशाला भी थी, लेकिन शनिवार को नगर निगम की टीम आती है और आश्रम भूमि को सरकारी भूमि बताते हुए ध्वस्त कर देती है,जबकि वह लगातार कार्रवाई रोकने की गुहार लगाता रहा। क्योंकि निगम करोड़ों की भूमि को खाली कराकर भू माफियाओं को बेचना चाहती है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान आश्रम में रखा दिनचर्या वा ला सामान,25 हजार की नगदी,पूजन सामग्री-वस्तुएं,राशन,देशी घी,गायों की कैल्सियम दवा,बिजली मीटर सहित सभी जरूरी सामान भी गायब है। महंत ने प्रकरण की जांच कर आश्रम भूमि को कब्जा मुक्त कराने और लापता सामान के दोषियों के खिलाफ जांच कराने का मुद्दा उठाया।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी