नशे की लत ने बनाया लुटेरा: चाकू की नोक पर वारदात करने वाला आरोपी लुटेरा गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर-  19 फरवरी की रात्रि को राहगीर को चाकू दिखाकर मोबाइल व नगदी लूटने वाले नशेड़ी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त नशे का लती है और नशे की पूर्ति के लिए रात्रि को राह चलते लोगों को चाकू दिखाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया।

बताते चलें कि चुकटी देवरिया किच्छा के रहने वाले यक्षेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि 19 फरवरी की रात्रि 8 बजे जब वह गांधी पार्क के सामने एक ट्रेवल्स कर्मी दोस्त से मिलकर पैदल लौट रहा था। इस बीच जब वह त्रिशूल चौक पहुंचा तो  एक व्यक्ति ने धक्का देकर नाले की तरफ धकेल दिया और धारदार चाकू निकालकर हत्या करने की धमकी दी। साथ ही राहगीर से एक मोबाइल और चार हजार की नगदी लूट ली।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जब घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया और 22 फरवरी की शाम को पुलिस ने पहाड़गंज निवासी इरफान खान को दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का लती है और नशे की पूर्ति के लिए वह रात्रि को राह चलते लोगों को चाकू दिखाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देता है। बताया कि उसने चार से पांच लोगों से लूटपाट की। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    रुद्रपुर में स्मार्ट मीटर का विरोध

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर के संजय नगर खेड़ा इलाके में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब यूपीसीएल की टीम क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची। टीम के पहुंचते ही…

    नेपाल के साउथ कोल रूट से चढ़ाई के बीच मौसम दे रहा था चुनौती, फिर भी उत्तराखंड की बेटी ने जीता माउंट एवरेस्ट

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल के साउथ कोल रूट से चढ़ाई के बीच मौसम दे रहा था चुनौती, फिर भी उत्तराखंड की बेटी ने जीता माउंट एवरेस्ट   नेपाल के कठिन साउथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रुद्रपुर में स्मार्ट मीटर का विरोध

    रुद्रपुर में स्मार्ट मीटर का विरोध

    नेपाल के साउथ कोल रूट से चढ़ाई के बीच मौसम दे रहा था चुनौती, फिर भी उत्तराखंड की बेटी ने जीता माउंट एवरेस्ट

    रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप से स्कूल गई तीन छात्राएं लापता, तलाश में जुटी पुलिस

    चोरियों का खुलासा न होने पर कोतवाल का घेराव, जल्द कार्रवाई की मांग

    चोरियों का खुलासा न होने पर कोतवाल का घेराव, जल्द कार्रवाई की मांग

    बाबा श्याम के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    बाबा श्याम के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    स्मार्ट मीटर तोड़ने और धमकाने पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    स्मार्ट मीटर तोड़ने और धमकाने पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज