चोरियों का खुलासा न होने पर कोतवाल का घेराव, जल्द कार्रवाई की मांग

Spread the love

रुद्रपुर  :-शहर के मुख्य बाजार स्थित मटके वाली गली में हुई लाखों की चोरी प्रकरण का खुलासा नहीं होने पर व्यापारी नेता संजय जुनेजा के साथ पीड़ित दुकानदार कोतवाली पहुंचे और कोतवाल उमेश सिंह दा नू का घेराव करते हुए जल्द खुलासा करने का मुददा उठाया। उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द ही पर्दाफाश नहीं हुआ। तो व्यापारियों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पडेगा।

घेराव के दौरान व्यापारियों का कहना था कि विगत दिनों मुख्य बाजार के मटके वाली गली स्थित चार बडे रेडीमेड शोरूम की छत फांदकर चोरों ने करीब 15 से 20 लाख रुपये की नकदी और कपड़ों को चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद व्यापारी भयभीत भी है और प्रकरण के प्रति आक्रोश भी है। उन्होंने बाजार चौकी इलाके में पर्याप्त पुलिस बल नहीं होने का मुददा उठाते हुए कहा कि बाजार चौकी और आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी में पर्याप्त पुलिस फोर्स की तैनाती कर रात्रि गश्त को बढाने का मुददा उठाया और सब्जी मंडी और काशीपुर फ्लाईओवर की चोरी का भी खुलासा नहीं होने का मामला उठाया। उन्होंने आगाह किया कि यदि तीन दिन के अंदर कोतवाली पुलिस ने  चोरी का खुलासा नहीं किया। तो व्यापार मंडल दुकानों को बंद कर चाबियां पुलिस को सौंपी देंगे और उग्र आंदोलन को बाध्य होना पडेगा। कोतवाल ने आश्वासन दिया कि चोरी मामले में पुलिस की टीमें जांच कर रही है और जल्द ही पर्दाफाश होने की उम्मीद भी है। इस मौके पर अंकित नरूला, पवन गाबा, मनोज छाबड़ा ,संदीप,राय, पवन जिंदल, आशीष चन्दना, सुनील झाम, आदित्य भनोट, नीतीश धीर, आशु मिगलानी, ऋषभ अरोरा, मधुर कुमार, उज्जवल कुमार, जतिन भसीन, ललित गोयल, राजेश कामरा, अनिल कुमार, अंशुल ठुकराल, अमित अरोरा, अजय चड्ढा, गौरव जुयाल, पुलकित कुमार, जिमी ठुकराल, शिवम चौहान आदि मौजूद रहे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस