पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

रुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की कोशिश को देख भीड़ ने संदिग्ध की धुनाई क र डाली और पुलिस के सुपूर्द कर दिया। बताया कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।
जानकारी के अनुसार रम्पुरा चौकी इलाके में दिहाड़ी मजदूरी करने वाला परिवार किराए के मकान में रहता है। रोजमर्रा की भांति पांच साल की बच्ची अपनी चाची के घर पर आती है और सामने स्थित पार्क में खेलने लगती है। तभी एक नशेडी उसे चीज दिलाने का झांसा देकर बस्ती में घुमता रहा और कोई एकांत स्थान नहीं मिलने के कारण पार्क पहुंचा। जहां खड़ी गाडियों के ओट लेकर आरोपी घिनौनी हरकत करने का प्रयास करने लगा। जैसे ही छत पर एक युवक की नजर पड़ी। तो उसने शोर मचाकर पडोसियों को इकठ्ठा किया और भीड़ ने आ रोपी की धुनाई कर डाली। सूचना मिलते ही रम्पुरा चौकी पुलिस कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और भीड़ से संदिग्ध युवक को बचाकर चौकी ले आई। पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ के बाद कार्रवाई शुरु कर दी। बता या जा रहा है कि आरोपी युवक नगर निगम में संविदा पर्यायवरण मित्र है। जिसकी तस्दीक पुलिस कर रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद