बाबा श्याम के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Spread the love

रुद्रपुर :-आ गया मै,दुनियादारी छोड के,लेने आजा खाटू वाले रींगस के इस मोड पर जैसे श्याम भजनों पर हजारों श्याम प्रेमी झूमते रहे। मौका था श्री खाटू श्याम सेवा मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट आदर्श कॉलोनी द्वारा श्री श्याम संकीर्तन संध्या का। जहां भजन गायकों ने ऐसी समां बांधी कि पूरी रात्रि श्याम प्रेमी बाबा का गुण गान करते रहे और बाबा भजनों पर झूमते रहे। बाबा श्याम संकीर्तन में राजनीतिक दल के नेता भी थिरकते हुए दिखाई दिए।

हर वर्ष की भांति इस साल भी श्री खाटू श्याम सेवा मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट आदर्श कॉलोनी द्वारा चौथा श्री श्याम संकीर्तन संध्या और भंडारे का आयोजन किया। शनिवार की दोपहर को हजारों श्याम प्रेमियों की मौजूदगी में निशान यात्रा निकाली गई। जो चामुंडा मंदिर से होते हुए काशीपुर बाईपास पहुंची और फिर सुभाष कॉलोनी होते हुए गल्ला मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर जाकर आराधना की। शाम ढलते ही आदर्श कॉलोनी वार्ड-36 में बाबा का भव्य दरबार सजा और रात्रि आठ बजे विधि विधान के साथ संकीर्तन प्रारंभ हुआ। इसके बाद शुरू हुआ बाबा भजनों का सिलसिला। जिसमें रुद्रपुर के रितेश मनोचा,काशीपुर की निशा अरोड़ा और रुद्रपुर के अमन सांवरिया द्वारा भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि रात्रि साढ़े तीन बजे श्याम प्रेमी झूमते रहे। इस दौरान विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी रात्रि भर झूमते रहे। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार आर्य,सचिव राजीव चावला,कोषाध्यक्ष अंकुर तिवारी,संजय जुनेजा, सचिन आनंद,मुन्ना भाई,अमित कक्कड,हैप्पी चौहान, संजय ठुकराल,सूरज नारंग,संजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    चोरियों का खुलासा न होने पर कोतवाल का घेराव, जल्द कार्रवाई की मांग

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-शहर के मुख्य बाजार स्थित मटके वाली गली में हुई लाखों की चोरी प्रकरण का खुलासा नहीं होने पर व्यापारी नेता संजय जुनेजा के साथ पीड़ित दुकानदार…

    स्मार्ट मीटर तोड़ने और धमकाने पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।-थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में बिजली विभाग की टीम को धमकी देने और स्मार्ट मीटर तोड़ने पर एक महिला के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और हाथापाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोरियों का खुलासा न होने पर कोतवाल का घेराव, जल्द कार्रवाई की मांग

    चोरियों का खुलासा न होने पर कोतवाल का घेराव, जल्द कार्रवाई की मांग

    बाबा श्याम के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    बाबा श्याम के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    स्मार्ट मीटर तोड़ने और धमकाने पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    स्मार्ट मीटर तोड़ने और धमकाने पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

    पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

    मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, एसएसपी उधम सिंह नगर से मांगी रिपोर्ट

    मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, एसएसपी उधम सिंह नगर से मांगी रिपोर्ट

    UCC लागू होते ही हलाला पर पहली बड़ी कार्रवाई

    UCC लागू होते ही हलाला पर पहली बड़ी कार्रवाई