रुद्रपुर। स्कूल गई तीन छात्राएं स्कूल छुट्टी होने के बाद बिना बताए ही कहीं चले गई। इसका पता चलते ही उनकी तलाश की लेकिन नहीं मिले। मामला पुलिस तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। बच्चियों की गुमशुदगी पंजीकृत कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, राजा कालोनी ट्रांजिट कैंप निवासी मुकेश ने बताया कि उसकी 14 साल की पुत्री है। वह ट्रांजिट कैंप स्थित न्यू बुडलैंड एकेडमी में कक्षा आठ की छात्रा है। शुक्रवार सुबह वह अपने सहेली 13 वर्षीय सहेली पुत्री ललित मोहन और कृष्णा कालोनी ट्रांजिट कैंप निवासी 11 वर्षीय सहेली पुत्री राकेश के साथ स्कूल गई।
तीनों बच्चियों की बरामदगी की मांग
सुबह 11 बजे स्कूल की छुट्टी होने पर तीनों ही घर में किसी को बताए बिना ही कहीं चले गई। दोपहर तक जब वह स्कूल नहीं पहुंची तो उन्होंने उनकी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। उन्होंने पुलिस से तीनों बच्चियों की बरामदगी की मांग की है।




