रुद्रपुर में स्मार्ट मीटर का विरोध

Spread the love

रुद्रपुर के संजय नगर खेड़ा इलाके में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब यूपीसीएल की टीम क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची। टीम के पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने स्मार्ट मीटर योजना के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।स्थानीय लोगों का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में बढ़ोतरी होगी और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। लोगों ने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे आम नागरिकों के लिए स्मार्ट मीटर नई परेशानी बन सकते हैं।प्रदर्शन कर रहे लोगों ने साफ तौर पर कहा कि यदि सरकार और बिजली विभाग स्मार्ट मीटर लगाने की योजना लागू करना चाहते हैं तो सबसे पहले उद्योगपतियों, बड़े कारोबारियों और नेताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएं। इसके बाद ही आम जनता के घरों में यह व्यवस्था लागू की जाए।विरोध बढ़ता देख यूपीसीएल अधिकारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि जब तक जनता की शंकाओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक इस प्रकार योजनाओं को जबरन लागू नहीं किया जाना चाहिए।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    चाचा-भतीजा सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा  13 साल की नाबालिग को बनाए रखा बंधक  कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस के फूले हाथ-पांव

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर । राजस्थान की  13 वर्षीय नाबालिग के साथ 32 लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला अभी देशभर में ठंडा भी नहीं हुआ था कि कोतवाली ट्रांजिट…

    धार्मिक स्थलों से चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का उपवास, राष्ट्रपति से निष्पक्ष जांच की मांग

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-अयोध्या का राम मंदिर हो या फिर उत्तराखंड केकेदारनाथ-बद्रीनाथ धाम में चढावा चोरी होने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय उपवास रखकर अपना रोष जताया और आरएसएस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    चाचा-भतीजा सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा  13 साल की नाबालिग को बनाए रखा बंधक  कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस के फूले हाथ-पांव

    धार्मिक स्थलों से चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का उपवास, राष्ट्रपति से निष्पक्ष जांच की मांग

    धार्मिक स्थलों से चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का उपवास, राष्ट्रपति से निष्पक्ष जांच की मांग

    बेखौफ बाइक चोर, पुलिस महज मुकदमा दर्ज करने तक सीमित!

    बेखौफ बाइक चोर, पुलिस महज मुकदमा दर्ज करने तक सीमित!

    बारिश में टपकती छत, जर्जर दीवारें… आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी बनी खतरे का ठिकाना

    बारिश में टपकती छत, जर्जर दीवारें… आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी बनी खतरे का ठिकाना

    1100 मरीजों की ओपीडी,डॉक्टरों का टोटा,कैसा होगा इलाज  10 डॉक्टरों के तबादले के बाद बिगड़ने लगे हालात -राजकीय मेडिकल कॉलेज की चरमराई व्यवस्था