भारतीय मजदूर संघ के समर्थन में उतरे विधायक अरोरा

Spread the love

रुद्रपुर :  सिडकुल स्थित टीवीएस श्रीचक्र कंपनी के गेट के बाहर भारतीय मजदूर संघ का झंडा स्थापित कर दिया गया है। इससे श्रमिकों के चेहरे पर खुशी की लहर है। इस दौरान श्रमिकों ने विधायक शिव अरोरा का फूलमाला पहनाकर कर स्वागत किया। साथ ही कंपनी गेट के बाहर झंडा स्थापित होने पर मिष्ठान खिलाकर विधायक अरोरा का आभार जताया।

यहां बता दें कि विगत दिनों सिडकुल में भारतीय मजदूर संघ की ओर से कंपनी गेट के बाहर उनकी यूनियन का झंडा लगाए जाने पर कंपनी व सिडकुल प्रशासन ने रोक दिया था। इससे श्रमिकों में आक्रोश व्याप्त था। मामला जब विधायक अरोरा के संज्ञान में आया तो उन्होंने मजदूर संगठन के लोगों के साथ कलेक्ट्रेट में 13 मई को जिलाधिकारी से मुलाकात की थी। साथ ही जिलाधिकारी को स्पष्ट कहा था कि मजदूर सिडकुल में दिन रात परिश्रम कर एक कंपनी के व्यवसाय को सींचने का कार्य करते हैं। मगर जिस प्रकार से सिडकुल प्रशासन ने मनमाने तरीके से कंपनी गेट पर झंडा लगाने से रोका गया और कंपनी के बाहर लगे मजदूर संघ के झंडे को भी हटवा दिया गया। इसको लेकर श्रमिकों में आक्रोश था।

विधायक ने कहा था कंपनी गेट के बाहर 2.5 इंच के पाइप पर लगे झंडे से अतिक्रमण हो रहा है। मगर उसके बाहर बनी पार्किंग बड़े-बड़े कंपनी के बोर्ड से अतिक्रमण नहीं हो रहा है। सिडकुल प्रशासन का रवैया ठीक नहीं था। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एडीएम कोस्तुब मिश्रा के नेतृत्व में कमेटी गठित करने के निर्देश दिए थे। जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद विधायक शिव अरोरा ने स्वयं टीवीएस श्रीचक्र कंपनी के बाहर खड़े होकर भारतीय मजदूर संगठन का झंडा कंपनी गेट के बाहर स्थापित करवाया।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में अधिकारियों की तैनाती को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विभाग में दूसरे विभागों से अधिकारियों की तैनाती के लिए कई अधिकारी कतार में…

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप