असली के नीचे नकली नोट चलाने वाले दो गिरफ्तार, 4.54 करोड़ की असली-नकली करेंसी बरामद

Spread the love

रुद्रपुर – : थाना गदरपुर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है। जो असली नोट की गड्डी के नीचे नकली नोट रखकर संचालन करते हैं और कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। पुलिस ने दबिश के दौरान करोड़ों रुपये के असली व नकली नोट भी बरामद किये हैं और गिरफ्तार दो अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार हुबहू नकली नोट छपाई कहां से और किस प्रिंटिंग प्रेस से हुई है। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

 एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि 28 मई को थाना प्रभारी गदरपुर भूपेंद्र सिंह बृजवाल पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच अचानक सूचना मिली कि सेफ्टा फार्म रोड स्थित पंचपुरी गूलरभोज के समीप स्थित एक खोखे में भारी मात्रा में संदिग्ध नोटों की गड्डिया हैं। सूचना मिलते ही फौरन पुलिस की एक टीम का गठन हुआ और पुलिस ने खोखे में दबिश दी।

पुलिस ने गांव केशव नगर वार्ड-छह बाजपुर निवासी मुम्तियाज और गांव पंचपुरी कोपा गूलरभोज गदरपुर निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया और तलाशी लेने पर पुलिस ने कई गड्डिया बरामद की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि गड्डी के ऊपर और सबसे नीचे असली नोट और बीच में सभी नकली नोट लगे हुए थे। नकली नोट भी ऐसे की एक बार तो पुलिस भी गच्चा खा गई। जब नोट की जांच की तो सभी नकली नोट निकले। इससे साफ था कि असली व नकली नोटों का संचालन करने वाले अभियुक्त असली नोट दिखाकर नकली नोटों की गड्डिया दिखाकर भ्रमित करते थे और भारतीय मुद्रा को नुकसान पहुंचा रहे थे। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में अधिकारियों की तैनाती को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विभाग में दूसरे विभागों से अधिकारियों की तैनाती के लिए कई अधिकारी कतार में…

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप