आखिर कौन मांग रहा 15 लाख,विधायक ने मांगा जवाब  बगवाड़ा मंडी फंड हटाने का है मामला

रुद्रपुर :-  150 फल-सब्जी विक्रेताओं पर रोजी रोटी का गहराने वाला संकट आखिरकार टल गया,क्योंकि विधायक शिव अरोरा   सुबह बगवाड़ा मंडी पहुंचे और फोन पर अधिकारियों से वार्ता की। साथ ही पूछा कि जब मंडी परिषद व मंडी समिति ने हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं बनाया। तो गरीब फंड लगाकर रोजी रोटी कमाने वालों से 15 लाख रुपये की डिमांड कौन कर रहा है। जिसकी जांच होनी चाहिए। विधायक के हस्तक्षेप के बाद विक्रेताओं ने हर्ष जताया।

बताते चले कि शनिवार को बड़ी संख्या में बगवाडा मंडी में फंड लगाकर कारोबार करने वाले विक्रेता विधायक शिव अरोरा से मिले थे और बताया था कि 150 से अधिक विक्रेता पिछले कई सालों से मंडी परिसर के अंदर स्थित टीन शेड में सब्जी-फल का फंड लगाकर कारोबार करते है। पिछले कुछ दिनों से चर्चा है कि मंडी परिषद चबूतरे को तुड़वाकर उसकी नीलामी करेगी। साथ ही अफवाह यह भी थी कि फंड विक्रेताओं से 15 लाख रुपये इकठ्ठा करने का संदेश भी दिया था। शिकायती पत्र लेने के बाद रविवार को विधायक मंडी पहुंचे और विक्रेताओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कुमार डब्बू और मंडी समिति सचिव विश्व विजय देव सिंह ने फोन पर वार्ता की। तो पता चला कि परिषद व मंडी ने ऐसा कोई प्रस्ताव पारित नहीं किया है। जिस पर विधायक ने 15 लाख मांगने की अफवाह की जांच करने को कहा औ र विक्रेताओं को आश्वासन दिया कि किसी भी विक्रेता को हटाया नहीं जाएंगा। इस मोके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल,संदीप राव, मनोज मदान, आँशु मिड्डा,यादराम कोली, मोर सिंह यादव, जीतेन्द्र संधू, राजेश कामरा, रामअवतार, टीकाराम, मानव कक्कड़, कृष्णा, शिव कुमार,  धर्मपाल आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    रुद्रपुर -कोतवाली पुलिस ने म्यूल खाताधारकों के खिलाफ कार्रवाई क रते हुए दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया और कई म्यूल खाते में भी चिहिन त किए है। पुलिस का…

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी

    रुद्रपुर -कोतवाली पुलिस ने वीजा-पासपोर्ट बनाने और विदेशों में नौक री दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले इमीग्रेशन संचालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से बड़ी…

    You Missed

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी

    जंगलों पर संकट के बादल,वन विभाग ने संरक्षण की कवायद तेज  अतिक्रमण- विकास की दोहरी मार झेल रहे वन -घटते दायरे को थामने,हरियाली बढ़ाने पर जोर

    बेरहमी से पीटा, अस्पताल में मौत; हत्या के आरोपी फरार

    रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो दिन में 117 वाहन सीज

    रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो दिन में 117 वाहन सीज

    बाजपुर के सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता पर उठे सवाल, शासन से अयोग्य घोषित करने की मांग

    बाजपुर के सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता पर उठे सवाल, शासन से अयोग्य घोषित करने की मांग