भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

Spread the love

रुद्रपुर 10 जून को आदर्श कॉलोनी स्थित भाजपा नेता के घर हथियारबंद बदमाशों को लेकर धावा बोलने और भयभीत करने के मुख्य दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और एक लोडेड पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया है।

बताते चले कि 10 जून को आदर्श कॉलोनी स्थित भाजपा नेता सतनाम सिंह के घर के सामने एसी पार्टस की बिक्री का संचालन करने वाले रमन कक्कड़ से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ गया कि रमन व उसके भाई रवि कक्कड ने फोन कर हथियारबंद बदमाशों को बुला लिया और कई गाड़ियों में आए बदमाशों ने भाजपा नेता के बेटे को ललकारते हुए धावा बोल दिया। इसी दौरान सूचना मिलने पर आदर्श कॉलोनी पुलिस पहुंची और खड़ी गाड़ियों की तलाशी ली, तो एक अभियुक्त .30 बोर का लोडेड पिस्टल फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने भाजपा नेता के बेटे की तहरीर पर मुकद मा दर्ज कर नामजद अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश तेज कर दी। 15 जून को मिली सूचना के आधार पर आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी प्रदीप पंत, बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली और रम्पुरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने घेराबंदी कर गांव केशरपुर निवासी रमन कक्कड़ और गांव मजरा झंडी सकेलिया गदरपुर निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया और .30 बोर का पिस्टल और छह जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

कपिल की मौत का ठहराया था जिम्मेदार

रुद्रपुर। 10 जून की रात्रि को विवाद का एक मुख्य कारण यह था कि मुख्य अभियुक्त रमन भाजपा नेता के घर के सामने एसी पार्टस की दुकान संचालित करता है और कपिल उर्फ शेरू का दोस्त भी था,लेकिन 11 मई को कपिल उर्फ शेरु यानी भाजपा के बेटे ने सुसाइड कर लिया और मुख्य अभियुक्त रमन एक माह दुकान पर आता है। जहां मृतक की मां एवं पूर्व पार्षद कंचन कौर देखकर भडक जाती है और बेटे को मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाते हुए मुख्य आरोपी को सुसाइड का जिम्मेदार ठहराती है। यहीं कारण है कि भाजपा नेता परिवार को सबक सिखाने के लिए आरोपी ने हथियारबंद दोस्तों का सहारा लिया।

रुद्रपुर। कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि भाजपा नेता के घर पर धावा बोलने के मामले में पुलिस जांच में यह पता चला है कि अभियुक्त रमन के साथ उस वक्त तीन लग्जरी गाड़ियों में हथियारबंद दोस्त भी थे और एक बडी वारदात को दे सकते थे। पुलिस ने मौके पर ही दुकान को सील कर दिया था और अभी प्रकरण में कई अभियुक्तों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा हे। जल्द ही फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    Spread the love

    Spread the loveसुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम -पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज   रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में…

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित