2021 में मृत व्यक्ति के घर पहुंची कुर्की की मुनादी, रम्पुरा पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

Spread the love

रुद्रपुर। रम्पुरा पुलिस की एक कार्रवाई इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने न्यायालय के आदेश के तहत फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान एक ऐसे व्यक्ति के घर भी कुर्की उद्घोषणा की कार्रवाई कर दी, जिसकी वर्ष 2021 में ही मृत्यु हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ढोल-नगाड़ों के साथ संबंधित व्यक्ति के घर पहुंची और कुर्की की मुनादी कराई। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने जब पुलिस को बताया कि संबंधित व्यक्ति की मौत करीब पांच वर्ष पहले हो चुकी है, तो कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि भूरा पुत्र नजाकत का निधन वर्ष 2021 में हो चुका था, और उसके परिवार वाले घर बेचकर भी यहां से चले गए तो उसके नाम पर कुर्की उद्घोषणा की कार्रवाई कैसे की गई। मामले ने पुलिस के रिकॉर्ड सत्यापन और जांच प्रक्रिया पर भी प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।

अब लोगों की नजर पुलिस अधिकारियों की प्रतिक्रिया पर टिकी है। यदि मामले में तथ्य सही पाए जाते हैं, तो यह प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर मामला माना जा सकता है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मुख्य बाजार में धूमधाम से मनाया गया विधायक शिव अरोरा का जन्मदिन

    Spread the love

    Spread the love  रूद्रपुर – क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा के जन्म दिन को रूद्रपुर के मुख्य बाजार में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जगदीश…

    कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पर प्रतिबंध, आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  कांवड़ यात्रा की पवित्रता एवं श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम रुद्रपुर ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर मांस की बिक्री और मांसाहारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्य बाजार में धूमधाम से मनाया गया विधायक शिव अरोरा का जन्मदिन

    मुख्य बाजार में धूमधाम से मनाया गया विधायक शिव अरोरा का जन्मदिन

    कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पर प्रतिबंध, आदेश जारी

    कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पर प्रतिबंध, आदेश जारी

    युवती का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म देर रात्रि मित्र के साथ आ रही थी युवती बदहवास थी हालत,अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश

    कल्याणी में मिला किशोर का तैरता शव  रिजवान के नाम से हुई शिनाख्त मौत के कारणों की तफ्तीश शुरू

    कल्याणी में मिला किशोर का तैरता शव  रिजवान के नाम से हुई शिनाख्त मौत के कारणों की तफ्तीश शुरू

    सड़क हादसा दावा:-बीमा कंपनी देगी 13.31 लाख   वर्ष 2022 को हुआ था सड़क हादसा अपर प्रथम जिला न्यायाधीश ने सुनाया फैसला

    सड़क हादसा दावा:-बीमा कंपनी देगी 13.31 लाख   वर्ष 2022 को हुआ था सड़क हादसा अपर प्रथम जिला न्यायाधीश ने सुनाया फैसला

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप