कल्याणी में मिला किशोर का तैरता शव  रिजवान के नाम से हुई शिनाख्त मौत के कारणों की तफ्तीश शुरू

रुद्रपुर।कोतवाली ट्रांजिट कैंप इलाके की कल्याणी नदी में एक 13 वर्षीय किशोर का शव मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिवार ने हादसा नहीं,बल्कि हत्या की संभावना जताई है। पुलिस ने किशोर के मौत की असल वजह जानने का प्रयास शुरु कर दिया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह कुछ लोग काशीपुर बाईपास स्थित झील के निकट कल्याणी नदी में मछली पकड़ने जाते है और जैसे ही पुल से नीचे को उतरे और मछली पकड़ने का काटा फेंका। वैसे ही उनकी नजर कल्याणी नदी में तैरते हुए एक शव पर पडी। सूचना मिलते ही कोतवाल प्रकाश चंद्र दानू पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को बाहर निकाला। काफी प्रयासों के बाद पता चला कि वार्ड-17 खेड़ा बस्ती के रहने वाले रियासत अली के 13 वर्षीय किशोर रिजवान के नाम से हुई। किशोर के सिर पर गहरी चोट के निशान थे और परिवार के लोग बेटे की मौत को हादसा नहीं,बल्कि हत्या की संभावना व्यक्त कर रहे है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या या हादसा की दिशा में पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है। सीओ सदर विभव सैनी ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है। सिर में चोट बहाव के दौरान पत्थर लगने से भी हो सकती हे। बावजूद इसके पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और जांच के बाद ही मौत की वास्तविकता का पता चलेगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    रुद्रपुर में मुसलमानों के कथित अपमान पर फरजाना बेगम की चुप्पी, फिर जसपुर के मुसलमान उनसे क्या उम्मीद करें?

    रुद्रपुर। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के एक कथित बयान को लेकर मुस्लिम समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है। मामले में विधायक पर मुस्लिम समाज के लिए आपत्तिजनक भाषा…

    मदरसा पर लगाया ताला थमाया नोटिस,हो सकती है सीज कार्रवाई जुलूसे मोहम्मदी में दिया था भाषण

    रुद्रपुर। जुलूसे मोहम्मदी की आखिरी तकरीर में भड़काऊ भाषण देने के आरोपी मुफ्ती के कार्य स्थल मदरसे पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ताला लगा दिया और नोटिस भी थमा…

    You Missed

    रुद्रपुर में मुसलमानों के कथित अपमान पर फरजाना बेगम की चुप्पी, फिर जसपुर के मुसलमान उनसे क्या उम्मीद करें?

    रुद्रपुर में मुसलमानों के कथित अपमान पर फरजाना बेगम की चुप्पी, फिर जसपुर के मुसलमान उनसे क्या उम्मीद करें?

    मदरसा पर लगाया ताला थमाया नोटिस,हो सकती है सीज कार्रवाई जुलूसे मोहम्मदी में दिया था भाषण

    • By KTadmin
    • August 31, 2026
    • 206 views

    मदरसा पर लगाया ताला थमाया नोटिस,हो सकती है सीज कार्रवाई जुलूसे मोहम्मदी में दिया था भाषण

    मदरसा पर लगाया ताला थमाया नोटिस,हो सकती है सीज कार्रवाई जुलूसे मोहम्मदी में दिया था भाषण

    शीर गोटिया में मदरसा जमीअतुल हसनात समेत जिले के 9 मदरसों की जांच शुरू

    तेज रफ्तार ट्रक ने टीएसआई को रौंदने का किया प्रयास नो-एंट्री तोड़कर घुसा ट्रक, घेराबंदी कर पकड़ा चालक

    तेज रफ्तार ट्रक ने टीएसआई को रौंदने का किया प्रयास नो-एंट्री तोड़कर घुसा ट्रक, घेराबंदी कर  पकड़ा चालक

    ठुकराल का पुलिस को अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल

    ठुकराल का पुलिस को अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल